जिंदगी की असली खुशियां अक्सर बड़ी चीजों में नहीं, बल्कि रोजमर्रा के छोटे-छोटे पलों में छिपी होती हैं। सुबह की चाय के साथ परिवार की गपशप, छुट्टी के दिन देर तक सोने का मौका, पसंद का खाना बन जाना या फिर घर में किसी अपने की हंसी सुनाई देना। ये छोटी-छोटी बातें ही दिन को खास बना देती हैं। घर में अगर मां और बेटी की जोड़ी हो, तो हंसी-मजाक के ऐसे मौके अपने आप बन जाते हैं। कभी बेटी अपनी मासूम बातों से मां को हैरान कर देती है, तो कभी मां का जवाब सुनकर बेटी के पास बोलने के लिए कुछ नहीं बचता। तो चलिए, पढ़ते हैं मां और बेटी के कुछ छोटे-छोटे मजेदार जोक्स, जिन्हें पढ़कर आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी।
मां - बेटा, आज तुमने घर का काम क्यों नहीं किया?
बेटी - मम्मी, मैंने सोचा आज आपको भी थोड़ा आराम दे दूं।
मां - वो कैसे?
बेटी - आज आप मुझे काम के लिए आवाज लगाकर थकना मत, मैं सुनकर भी नहीं उठूंगी।