जिसके घर में बच्चे होते हैं उसे पता होगा कि उनकी शरारत के क्या मायने होते हैं। मीठी मीठी किलकारियों के बीच मां-बाप चिंतित रहते हैं कि कहीं उनकी किसी शरारत कहीं उनको चोटिल न कर दे। बच्चों के प्यार के आगे मां-बाप के लिए वो आशियाना भी कुछ नहीं लगता जिसे उन्होंने तिनका-तिनका जोड़कर बनाया है। इसलिए आपने देखा होगा कि जिनके घर में छोटे बच्चे होते हैं उनके घर में तमाम तरह के जुगाड़ लगे होते हैं। तो आज आपको ऐसे ही कुछ मजेदार जुगाड़ दिखाते हैं जिन्हें देखने के बाद हंसी आ जाएगी।