Today Funny Jokes: हंसने से इंसान प्रसन्न रहता है और मन में अच्छे-अच्छे ख्याल आते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हमें मानसिक तनाव से मुक्त रहना चाहिए। मानसिक तनाव से बचाने में हंसी हमारी काफी मदद करती है। इसलिए हम सभी को हर दिन हंसना चाहिए। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
एक महिला बाबा के पास जाती है
महिला (बाबा से)- मेरे पति मुझसे प्रेम नहीं करते
पडिंत- जिसे प्रेम करते हो, उसे स्वतंत्र छोड़ दो
महिला- एक बार छोड़ा था, पड़ोसन के घर बैठे मिले....
एक महिला साधु बाबा के पास गई और बोली-
बाबा आपने एक प्रवचन में कहा था कि,
अहंकार करना सबसे बड़ा पाप है,
पर जब मैं शीशा देखती हूं तो सोचती हूं
कि मैं कितनी सुंदर हूं,
तो मुझे बहुत अहंकार हो जाता है
मैं क्या करू?
साधु- यह अहंकार नहीं गलतफहमी है और
गलतफहमी होना कोई पाप नहीं, वो तो भोलापन है......