फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: पति और पत्नी के मजेदार चुटकुले पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Wed, 29 Mar 2023 02:26 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Funny Jokes - फोटो : अमर उजाला
Funny Jokes: हंसी औ मजाक करने से तनाव दूर रहता है और प्रसन्न रहते हैं। इसके साथ ही आप कई गंभीर बीमारियों दूर रहते हैं। इसके साथ ही आपके मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं जिससे आप किसी भी तरह के तनाव से दूर रहते हैं। लोगों को हंसाने में जोक्स और चुटकुलों की भी बड़ी भूमिका होती है। अगर आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं है, तो आप नीचे दिए गए जोक्स को पढ़कर हंस सकते हैं। 

सुबह की चाय के साथ पत्नी बहुत सारी दवाईयां लेकर आई...
पत्नी (अपने पति से) - ये लो चाय के साथ कॉल्पोल खालो।
पति- नहीं मुझे बुखार नहीं है।
पत्नी- तो डाइजीन ले लो।
पति- नहीं मुझे गैस भी नहीं है।
पत्नी- तो फिर पुदीनहरा ले लो।
पति- नहीं मेरा पेट भी ठीक है।
पत्नी- लो कॉम्बिफ्लेम ही ले लो, हाथ-पैर दुखना बंद हो जाएगा।
पति- अरे कमाल करती हो, मुझे कुछ नहीं हुआ है, मैं एकदम ठीक हूं, तंदुरुस्त हूं।
पत्नी- तो फटाफट उठो, सफाई के साथ बहुत काम करना है...!
विज्ञापन

2 of 5
Funny Jokes - फोटो : iStock
पत्नी- सुनो, आजकल चोरियां बहुत होने लगी हैं। धोबी ने हमारे दो तौलिये चुरा लिए हैं।
पति- कौन से तौलिये?
पत्नी- अरे! वही जो हम मनाली के होटल से उठाकर लाए थे। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Funny Jokes - फोटो : iStock
पति- आज खाने में क्या बना रही हो?
पत्नी- आलू की सब्जी बना रही हूं! पर मुझे ये समझ नहीं आ रहा है कि
आलू अभी तक पके क्यों नहीं!
पति बोला- थोड़ी देर बात कर लो उसके शायद पक जाए।

Funny Jokes: पति-पत्नी और पड़ोसन पर बने ये Top 5 जोक्स पढ़कर आप हो जाएंगे लोटपोट

4 of 5
Funny Jokes - फोटो : iStock
पति (फोन पर पत्नी से)- तुम बहुत प्यारी हो। 
पत्नी- थैंक्स। 
पति- तुम बिल्कुल राजकुमारी जैसी हो।
पत्नी- थैंक्यू सो मच... और बताओ क्या कर रहे हो 
पति- खाली बैठा था, सोचा मजाक ही कर लूं।
पत्नी-आओ बेलन लेकर इंतजार कर रही हूं।

Hindi Jokes: इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी, पढ़िए धमाकेदार जोक्स
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Funny Jokes - फोटो : iStock
पूजा के समय पत्नी ने पति से पूछा पत्नी- सुनो जी आपको आरती याद है न? 
पति- हां.. वो पतली सी, वही न? 
इसके बाद भगवान की बाद में , पति की 'पूजा' पहले हुई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें