फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: दीवाली के पटाखे को लेकर चिंटू ने पिता से कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

Wed, 15 Oct 2025 11:18 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Jokes: जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
Comedy Funny Jokes: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक होता है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है जिससे तनाव से बचने में भी मदद मिलती है। ऐसे में आज हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं। जो आपको हंसा- हंसाकर लोटपोट कर देंगे.....

चिंटू (पिता से)- छोटे थे तो दीवाली पर आपसे बंदूक लाने की जिद करते थे
जिसमें लाल बिंदी जैसी टिकली रखकर फोड़ते थे
पिता- तो अब क्या हो गया?
चिंटू- अब बड़े हो गए तो आपने लाल बिंदी वाली ही ला दी,
जो हर रोज फूटती है.....
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पुलिस- पड़ोसी की बीवी के गुम होने की रिपोर्ट तुम क्यों लिखवा रहे हो?
पप्पू- मैं उसकी खुशी बर्दाश्त नहीं कर पा रहा हूं, 
रोज पार्टी कर रहा है....

टीचर (चिंटू से)- जिंदा रहने के लिए क्या क्या चीजें जरुरी हैं?
चिंटू- नहीं पता मैडम
टीचर- अरे जो आता है, वहीं बता दो
चिंटू- जिंदा रहने के लिए तेरी कसम, एक मुलाकात जरुरी है सनम
टीचर बेहोश...
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार चुटकुले - फोटो : freepik
पत्नी- सुनो जी, आपको नहीं लगता भगवान ने मुझे फुर्सत में बनाया होगा
पति- फालतू के काम फुर्सत में ही होते हैं
उसके बाद पति की हुई जमकर कुटाई.....


Viral Jokes: साधु बाबा ने पूछे पप्पू के हालचाल, फिर जो हुआ पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर (पति से)- आपकी बीवी अब सिर्फ दो दिन की मेहमान है, आई एम सॉरी
पति- इसमें सॉरी की क्या बात है डॉक्टर साहब,
निकाल लेंगे ये दो दिन भी जैसे-तैसे.... 

ऑपरेशन टेबल पर लेटे हुए पप्पू ने डॉक्टर से पूछा?
डॉक्टर साहब, मुझे अस्पताल में कब तक रुकना पड़ेगा
डॉक्टर- ऑपरेशन सफल हुआ तो एक हफ्ता नहीं तो आधा घंटा
पप्पू बेहोश......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
चिंटू शराब पीकर बस में चढ़ा और एक साधू बाबा के पास बैठ गया
साधू चिंटू को नशे में देखकर कहते हैं
बेटा तुम नरक के रास्ते पर जा रहे हो
इतना सूनते ही चिंटू जोर-जोर से चिल्लाने लगा, ओय रोको रोको
मुझे कहीं और जाना था, लगता है मैं गलत बस में चढ़ गया हूं.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें