फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: पत्नी से पति- मेरी लॉटरी लग जाए तो क्या करोगी? फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Sun, 27 Aug 2023 02:56 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Funny Jokes: हंसना-मुस्कुराना अच्छी सेहत का राज है। आज कल की चुनौतियों से भरी जिंदगी में मानसिक तनाव से बचना बेहद जरूरी है। अगर आप तनाव से बचे रहते हैं, तो कई तरह की बीमारियां आपसे दूर रहती हैं। मानसिक तनाव को दूर रखने में जोक्स और चुटकुले अहम भूमिका निभाते हैं। आज हम आपके लिए मजेदार जोक्स (Funny Jokes in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

पति- क्या कर रही हो तुम?
पत्नी- आसमान देख रही हूं।
पति- आज मौसम कितना हसीन है एक भी तारा नहीं दिख रहा है।
पत्नी (पति से बोली)- अच्छा एक बात बताओ
पति- हां पूछो
पत्नी- वो कौन सी चीज है जो तुम रोज देख सकते हो पर ला नहीं सकते ?
पति तुरंत बोला- पड़ोसन !
पति की बात सुनकर पत्नी ने उसे चांद तारे सब एक साथ दिखा दिए

 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- अजी सुनते हो दो किलो मटर ले लूं?
पति- हां, ले लो जो ठीक लग रहा है कर लो,
पत्नी- राय नहीं मांग रही आपकी, पूछ रही हूं कि छील लोगे इतने कि कम लूं...

 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू- क्या हुआ उदास क्यों हो?
गप्पू- यार क्या ही बताऊं
पप्पू- बोलो
गप्पू- पत्नी से झगड़ा के बाद मैंने कहा, तुम मेरा क्या बिगाड़ लोगी,,
साला, तब से मोबाइल का चार्जर ही नहीं मिल रहा!

Hindi Jokes: दो दोस्तों की बातें सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए मजेदार चुटकुले
 

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
कल मिंकी ने पड़ोसन से मिक्सी मांगी।
पड़ोसन- यहीं आकर यूज कर लो।
दूसरे दिन उसी पड़ोसन ने कहा ,
जरा अपनी झाड़ू दे दो...
मिंकी- तुम यहीं आकर यूज कर लो।

Hindi Jokes: मैडम- बताओ धरती घूमती हुई क्यों नजर आती है? छात्र ने दिया कमाल का जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति- मेरी लॉटरी लग जाए तो क्या करोगी?
पत्नी- आधा पैसा लेकर हमेशा के लिए मायके चली जाऊंगी।
पति- 100 रुपये की लगी है, ये ले 50 और निकल जा..
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें