फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: गुमटी पर चाय पीने जाएं तो सुना दें ये 5 चुटकुले, बन जाएगा खुशियों का माहौल

Fri, 17 Jan 2025 09:02 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Viral Jokes: हंसना हर किसी के लिए बहुत जरूरी है। यह हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। हंसने से हम तरोताजा महसूस करते हैं और तनाव कम होता है। हंसने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती। आप घर पर, दफ्तर में, दोस्तों के साथ या यूं ही टहलते हुए भी हंस सकते हैं। देखा जाए तो हंसना एक प्राकृतिक औषधि है जो हमें खुश और स्वस्थ रखती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। तो चलिए, हंसी-मजाक के इस सफर पर चलते हैं और कुछ पल खुलकर हंसते हैं।

एक दिन पति ने पत्नी को शराब चखाई।
पत्नी- यह तो बहुत कड़वी है। 
पति- ...तो तुम क्या समझती थी कि मैं अय्याशी करता हूं.... जहर के घूंट पीता हूं, जहर के।
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

मां ने घबराकर बेटे को फोन लगाया और कहा... बेटा जल्दी से घर आजा, बहू को पैरालिसिस का अटैक आया है... 
उसका मुंह टेढ़ा, आंखे ऊपर और गर्दन घूमी हुई है।
बेटा बोला- रहने दे मां, तू घबरा मत... वो शेल्फी ले रही है...

 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
चिंटू नाई की दुकान पर बाल कटवा रहा था,
इतने में ही एक बहुत ही सुंदर लड़की दुकान में आई
चिंटू बोला- नमस्ते जी, आप बहुत सुंदर हैं।
लड़की- शुक्रिया!
चिंटू- क्या आज शाम को हम कहीं मिल सकते हैं?
लड़की-लजी नहीं, मैं शादीशुदा हूं।
चिंटू- पति से कह देना सहेली से मिलने जा रही हूं...!
लड़की- आप खुद कह दो वही इस समय आपके बाल काट रहे हैं..!
नाई ने चिंटू को कर दिया गंजा!
 

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
पत्नी- सुन रहे हो जी, आपके लिए मेरी क्या कीमत है?
पति- जानू तू तो करोड़ों की है...
पत्नी- तो उसी करोड़ों में से 50000 रुपये देना,
सहेलियों के साथ दुबई घूमने जाना है फिर क्या था पति बेहोश

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
लड़की ट्रेन में एक लड़के से बोली- क्या मैं यहां बैठ सकती हूं? 
लड़का- हां हां, बिल्कुल, अपनी ही सीट समझो, 
लड़की- क्या मैं आपकी बोतल से थोड़ा पानी पी सकती हूं? 
लड़का- हां हां, जरूर, 
लड़की- अगला स्टेशन कौन-सा है भैया? 
लड़का- मेरे दिमाग में कोई जीपीएस नहीं लगा है, 
लड़की- जल्दी सीट खाली करो, मुझे नींद आ रही है!
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें