फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: टीचर- शांति किसके घर में रहती है? संता ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब

Mon, 31 Oct 2022 11:27 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Funny Jokes in Hindi: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना और मुस्कुराना चाहिए। खुश रहने से इंसान मानसिक तनाव से बचा रहता है। इसके साथ ही उदासी दूर रहती है और आसपास का माहौल खुशनुमा बना रहता है। खुश रहने से घर से नकारात्मकता दूर रहती है। अगर तनाव की वजह से होने वाली बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने नियमित रूप से हंसने की आदत डाल लीजिए। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।  तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर..

पार्क के सूचना पट्टी पर एक सुविचार लिखा था...! . 
'पेड़ पर अपनी माशूका का नाम लिखने से बेहतर है, उसके नाम पर एक पेड़ लगाएं' ये बात सोनू के दिल को छू गई...! 
उसी दिन उसने गर्लफ्रेंड्स को याद करते हुए आखिर में एक बीघा जमीन लेकर अरहर बो डाला...!
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- शांति किसके घर में रहती है?
संता- जिस घर में पति और पत्नी दोनों मोबाइल चलाते हैं...!!!

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
गर्लफ्रेंड- क्या तुम मुझसे प्यार करते हो...? 
बॉयफ्रेंड- हां...! 
गर्लफ्रेंड  लेकिन तुम्हें तो मेरी कोई परवाह ही नहीं है...! 
बॉयफ्रेंड- प्यार करने वाले किसी की परवाह नहीं करते...! 

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक औरत ने पंडित जी से घर की खुशहाली का उपाय पूछा ...
पंडित जी- बेटी पहली रोटी गाय को खिलाया करो और आखिरी रोटी कुत्ते को,
औरत- पंडित जी मैं ऐसा ही करती हूं...
पहली रोटी खुद खाती हूं ...और ...
आखिरी रोटी अपने पति को खिलाती हूं...
पंडित बेहोश...

Viral Jokes: जब संता ने बनवाया टीचर के लिए चश्मा, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
मॉल में बिस्कुट चोरी करते समय एक खूबसूरत महिला पकड़ी गई और फिर... 
जज- तुमने बिस्कुट का एक पैकेट चुराया, जिसमें 30 बिस्कुट थे, इसके लिए तुम्हें 30 दिनों की सजा सुनाई जाती है 
महिला का पति बोला- जज साहब, सूजी का पैकेट भी चुराया है।
 जज बेहोश...कितनी सजा दें। 

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता बस में खड़ा था ब्रेक लगा तो एक लड़की पर जा गिरा
लड़की- बद्तमीज ..........क्या कर रहे हो
संता- आईटीआई और आप?
लड़की ने की चप्पलों से पिटाई

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
पति- क्या तुम्हें पता है कि गाने में इतनी ताकत होती है कि पानी भी गरम हो जाता है
पत्नी- हां हां जरूर, क्यों नहीं जानती
अब तुम यही सोच लो अगर तुम्हारा गाना सुन कर मेरा खून खौल सकता है,
तो फिर पानी क्यों नहीं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें