Funny Chutkule In Hindi: अगर आपके दिन की शुरुआत ही हंसते मुस्कुराते हुआ होती है, तो आपका सारा दिन भी अच्छा जाता है। हंसते मुस्कुराते रहने से हमारा स्वास्थ्य भी बढ़िया रहता है। यही कारण है कि एक्सपर्ट्स भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने से हम कई बीमारियों से बचे रहते हैं। हंसने- मुस्कुराने से हमारे चेहरे की चमक बरकरार रहती है, साथ ही हम हृदय संबंधी बीमारियों के खतरे से भी बचे रहते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए भी हर दिन नए-नए जोक्स लेकर आते रहते हैं। आज भी हम आपके लिए कुछ बेहद मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
पत्रकार- 80 साल की उम्र में भी आप बीवी को डार्लिंग कहते हैं,
इस प्यार का राज क्या है?
बूढ़ा व्यक्ति- बेटे 20 साल पहले इनका नाम भूल गया था,
पूछने की हिम्मत नहीं हुई, इसलिए डार्लिंग कहता हूं।