Funny Jokes: जीवन में हंसते मुस्कुराते रहना जरूरी है। हंसने मुस्कुराने से जीवन से बड़ी से बड़ी कठिनाइयां दूर हो जाती हैं। इससे आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। इस कारण आपकी रचनात्मक और उत्पादक क्षमता में भी वृद्धि होती है। खुश व्यक्ति को किसी प्रकार की गंभीर बीमारी होने की संभावना भी कम रहती है। इसी कड़ी में आपको हंसाने के लिए हम कुछ मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।
कड़क मिजाज एक शख्स ने गलती से लात मारने वाली भैंस खरीद ली...
जब भी वो भैंस को खोलता तो भैंस उसके हाथ से छूटकर भाग जाती।
ये सब व्यक्ति की पत्नी से देखा नहीं गया।
पत्नी बोली- सुनिए जी, इसे इतना नहीं मारिए, वरना ये दूध नहीं देगी।
व्यक्ति- अरे मुझे दूध नहीं चाहिए, डिसिप्लिन चाहिए...डिसिप्लिन।