फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: टीचर- यमुना नदी कहां बहती है? संजू ने दिया गजब का जवाब

Wed, 23 Aug 2023 03:22 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Funny Jokes: हर किसी के जीवन में परेशानियां होती हैं। वर्तमान समय में बेहद कम लोग हैं, जो परेशान नहीं होंगे। आप हमेशा हंसते-मुस्कुराते रहते हैं, तो जीवन की परेशानियों को आसानी से हल कर सकते हैं। इसकी वजह से ही लोगों को हमेशा खुश रहने की सलाह दी जाती है। ऐसे में वह आपने साथ-साथ अपने आस पास के लोगों को भी खुश रखते हैं, जिससे मानसिक तनाव जैसा बीमारियां दूर रहती हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं। इन चुटकुलों को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

एक शराबी दूसरे शहर गया...वहां उसे शराब की तलब लगी...
शराबी शराब खरीदने पहुंच गया.
शराबी- एक बोतल व्हिस्की देना.
दुकानदार- हमारे यहां शराबबंदी है आपको शराब नहीं दे सकते...
शराबी- तो दुकान क्यों खोली है... इसमें शराब क्यों रखी है?
दुकानदार- ये शराब सिर्फ सांप और बिच्छू काटने के मरीजों के लिए है.
शराबी- अच्छा तो ये सांप बिच्छू कहां मिलेंगे...
दुकानदार बेहोश!
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर - संजू यमुना नदी कहां बहती है?
संजू - जमीन पर
टीचर - नक्शे में बताओं कहां बहती है?
संजू - नक्शे में कैसे बह सकती है, नक्शा गल नहीं जाएगा 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
लड़का- मैं उस लड़की से शादी करुंगा, जो मेहनती हो, सादगी से रहती हो, घर को संवारकर रखती हो, आज्ञाकारी हो।
प्रेमिका- मेरे घर आ जाना, ये सारे गुण मेरी नौकरानी में हैं। 

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पिताजी डांटते हुए बोले- राजू तुम्हें फूल तोड़ लाने को कहा था और तुम पूरी डाली तोड़ लाए, जल्दी बोलो क्यों? 
राजू- पिताजी, वहां लिखा था कि फूल तोड़ना मना है, इसलिए मैं डाली सहित तोड़ लाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Twitter
सचिन का सर फट गया….
डॉक्टर - ये कैसे हुआ?
सचिन - मैं ईंट से पत्थर तोड़ रहा था।
एक आदमी ने मुझसे कहा, "कभी खोपड़ी का इस्तेमाल भी कर लिया कर।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें