फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: टीचर- खाना खाने से पहले हाथ धोने चाहिए, लड़की का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Fri, 02 Dec 2022 12:56 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Latest Jokes in Hindi: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर इंसान के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते मुस्कुराते रहते हैं, तो किसी भी तरह के मानसिक तनाव व अवसाद जैसी समस्या से आपको छुटकारा मिल सकता है। इतना ही नहीं हंसी इंसान को कई गंभीर बीमारियों से भी बचा सकती है। सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी माना जाता है। कई बार लोगों को पास हंसने का कोई बहाना नहीं होता, जिसके चलते वह दिन भर उदास रहते हैं, लेकिन जोक्स और चुटकुले आपको कभी भी और कहीं भी हंसा सकते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का मजेदार सिलसिला...

टीचर- खाना खाने से पहले हाथ धोने चाहिए।
लड़की- लेकिन मैं नहीं धोती।
टीचर- क्यों ?
लड़की- मैं खाना खाने के बाद धोती हूँ।
ऐसा क्यों ?
लड़की- ताकि मोबाइल पर दाग ना पड़े।
टीचर बेहोश
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
परीक्षा में एक छात्र कॉपी पर फूल बना रहा था...
टीचर - यह क्या कर रहे हो, फूल क्यों बना रहे हो?
छात्र - सर, यह फूल मेरी याददाश्त को समर्पित है, जो अभी-अभी गुजर गई।
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक बार दो चूहे के बच्चे बाइक पर जा रहे थे...
रास्ते में उन्हें शेर का बच्चा मिला... उसने कहा मुझे भी बिठा लो।
कुछ सोचने के बाद चूहे ने कहा...देख ले, वरना बाद में तेरी मम्मी बोलेंगी गुंडों के साथ घूमता है।

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
साली- जीजाजी ससुराल में दामाद को
सबसे ज्यादा सम्मान क्यों मिलता है?
जीजा - क्योंकि वो जानते हैं की यही वो महान आदमी है
जिसने घर के तूफान को सम्भाल के रखा हैं...
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति बाल कटवाकर घर आया।
पति- देखो, मैं तुमसे दस साल छोटा लगता हूं कि नहीं? 
पत्नी- मुंडन करवा लेते तो लगता जैसे अभी पैदा हुए हो।
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर कक्षा में बच्चों से : कोई ऐसा वाक्य सुनाओ जिसमें हिंदी, 
उर्दू , पंजाबी और अंग्रेजी शब्दों का प्रयोग हुआ हो।
संजू : इश्क दी गली विच no entry
टीचर बेहोश...
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
मंटू अपनी मम्मी से - मां खुशखबरी है, हम दो से तीन हो गए।
मां- बधाई हो बेटा क्या हुआ है बेटा या बेटी ?
मंटू- ना बेटा और ना बेटी हुआ है मां, मैंने तो दूसरी शादी कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें