Funny Jokes: आज कल के जीवन में लोगों पर काम का दबाव इतना बढ़ गया है कि उनके पास हंसने का समय नहीं है। इसलिए हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और तनाव दूर रहता है। स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियां दूर रहती हैं। हंसने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है। इसीलिए आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने हंसाने का सिलसिला...
गोलू नाई की दुकान पर बाल कटवा रहा था,
इतने में ही एक बहुत ही सुंदर लड़की दुकान में आई
गोलू बोला- नमस्ते जी, आप बहुत सुंदर हैं।
लड़की- शुक्रिया!
गोलू- क्या आज शाम को हम कहीं मिल सकते हैं?
लड़की- जी नहीं, मैं शादीशुदा हूं।
गोलू- पति से कह देना सहेली से मिलने जा रही हूं...!
लड़की- आप खुद कह दो वही इस समय आपके बाल काट रहे हैं..!
नाई ने चोलू को कर दिया गंजा!