फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: संता ने अजनबी लड़की से कहा- आपने पहचाना मुझे? फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Thu, 05 Sep 2024 02:16 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
Funny Jokes: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

पति ने पत्नी को मैसेज किया- आज रात डिनर पर मेरे साथ कुछ दोस्त आ रहे हैं, अच्छा सा खाना बनाना...!
पत्नी का कोई जवाब नहीं आया...!
फिर पति ने दूसरा मैसेज किया- मेरी सैलरी ज्यादा हो गई है, अगले महीने तुम्हें सोने की अंगूठी लाकर दूंगा...!
पत्नी ने रिप्लाई किया- ओ माय गॉड, सच्ची...!
पति- नहीं, वो तो मैं चेक कर रहा था कि मेरा पहला मैसेज मिला या नहीं, वरना तुम बोलोगी मुझे तो मैसेज मिला ही नहीं...!
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : istock
संता ने एक राह चलती अजनबी लड़की से कहा- आपने पहचाना मुझे...?
लड़की- नहीं, आप कौन हो...?
संता- मैं वही हूं, जिसे आपने कल भी नहीं पहचाना था...!
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
पोस्टमैन ने डोरबेल बजाई...!
पिंटू मुंह में सिगरेट और हाथ में बीयर की बोतल लेकर बाहर आया...!
पोस्टमैन- बेटा, पापा घर में हैं...?
पिंटू- आपको मुझे देख के लगता है कि पापा घर पर होंगे...!
 

4 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
मायके से पत्नी फोन पर- आपके बिना जी नहीं लगता...!
पति- अरे पगली, जी नहीं लगता तो स्टार या सोनी गोल्ड लगा कर देख ले, वो भी अच्छे चैनल हैं...!

Jokes: पड़ोसन की तस्वीर को जूम करके देख रहा था पति, पत्नी की बात सुनकर बोलती हो गई बंद

Comedy Jokes: साली- अच्छा जीजू ये बताओ कि प्यार कब होता है? जीजा का जवाब पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
अध्यापक ने एक छात्र से पूछा - बताओ, शाहजहां कौन था...?
छात्र- जी, वह एक मजदूर था...!
अध्यापक- कैसे...?
छात्र- आपने ही तो कहा था कि शाहजहां ने कई इमारतों का निर्माण किया था...!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें