फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: जब डॉक्टर ने कहा तुम्हारी एक किडनी फेल हो गई है, इसपर टीटू का सवाल सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Fri, 01 Apr 2022 02:25 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Latest Jokes: जब डॉक्टर ने कहा तुम्हारी एक किडनी फेल हो गई है - फोटो : iStock
हमारे लिए हंसना भी उतना ही जरूरी है, जितना जरूरी अच्छा भोजन करना और अच्छी हवा लेना है। दरअसल, जब हम हंसते हैं तो हमारा ब्लड सर्कुलेशन तेजी से होने लगता है और हमारे शरीर में ज्यादा मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचता है, जिससे हार्ट पंपिंग रेट को ठीक रखने में मदद करता है। हंसने से हमारा इम्यून सिस्टम भी बेहतर बना रहता है। इससे कई तरह की बीमारियों से लड़ने में भी फायदा मिलता है। ऐसे में सलाह दी जाती है कि हमें रोज खुद के लिए थोड़ा समय निकाल कर हंसना चाहिए। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ मजेदार और लोटपोट कर देने वाले जोक्स लेकर आए हैं। 

मोनू - इतनी देर से तुम क्या सोच रहे हो?
शौंटी - जानते हो कल रात की आंधी में एक टी शर्ट मेरे घर आकर गिर गई।
मोनू- तो इसमें क्या हुआ?
शौंटी- सोच रहा हूं कि मैचिंग पैंट ले लूं या फिर एक और आंधी का इंतजार करूं।
विज्ञापन

2 of 7
Latest Jokes: जब डॉक्टर ने कहा तुम्हारी एक किडनी फेल हो गई है - फोटो : iStock
डॉक्टर-  तुम्हारी एक किडनी फेल हो गई है।
टीटू- पहले तो बहुत रोया, फिर आंसू पोंछकर बोला
साहब ये भी बता दीजिए कि कितने नंबर से फेल हुई है?
विज्ञापन

3 of 7
Latest Jokes: जब डॉक्टर ने कहा तुम्हारी एक किडनी फेल हो गई है - फोटो : iStock
सोनू - मां ये लड़कियां इतने व्रत क्यों रखती हैं?
मां - बेटा इतनी आसानी से थोड़ी मिल जाएगा किसी को तू
सोनू (मन ही मन सोचता हुआ) बोला- कसम से आज पहली बार
देवता वाली फीलिंग आ रही है।

4 of 7
Latest Jokes: जब डॉक्टर ने कहा तुम्हारी एक किडनी फेल हो गई है - फोटो : iStock
पप्पू जैसे ही कॉलेज में पहुंचा तो खुशी के मारे उछलने लगा...! 
गप्पू- क्या हुआ, इतना खुश कैसे है? 
पप्पू- आज पहली बार मुझसे किसी लड़की ने मेट्रो में बात की! 
गप्पू- वाह भाई, क्या बात हुई? 
पप्पू- मैं बैठा था, वो बोली उठो ये लेडीज सीट है...!
विज्ञापन

5 of 7
Latest Jokes: जब डॉक्टर ने कहा तुम्हारी एक किडनी फेल हो गई है - फोटो : Pixabay
सुबह-सुबह पत्नी अचानक नींद से उठी और बोली, "अजी सुनते हो?"
पति बोलो- "क्या हुआ?
पत्नी खुश होते हुए: मुझे सपना आया कि आप मेरे लिए हीरों का हार लेकर आए हो।"
पति- ठीक है, तो वापस सो जाओ और पहन लों!
विज्ञापन

6 of 7
Latest Jokes: जब डॉक्टर ने कहा तुम्हारी एक किडनी फेल हो गई है - फोटो : iStock
चंटू समोसे को खोलकर सिर्फ अंदर का मसाला ही खा रहा था।
बंटू- अरे! तू पूरा समोसा क्यों नहीं खा रहा?
चंटू- अरे मैं बीमार हूं न... इसलिए डॉक्टर ने बाहर की चीज़ें खाने से मना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Latest Jokes: जब डॉक्टर ने कहा तुम्हारी एक किडनी फेल हो गई है - फोटो : Pixabay
पति-पत्नी एक मूवी देखने जा रहे थे।
घर के बाहर पति काफी देर से इंतजार कर रहा था।
पति (चिल्लाते हुए)- अरे और कितनी देर लगा ओगी?
पत्नी (गुस्से में)- चिल्ला क्यों रहे हो? एक घंटे से कह रही हूं कि पांच
मिनट में आ रही हूं। समझ में नहीं आता?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें