Funny Hindi Jokes: हंसी एक योग की तरह है जो हमें कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। वर्तमान में सेहतमंद रहने के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है।
Chutkule, Jokes In Hindi: स्वस्थ रहने के लिए हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ फनी जोक्स (Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर....
एक कैदी को फांसी होने वाली थी
जेलर ने कैदी से पूछा- कोई आखिरी ख्वाहिश
कैदी- मुझे फांसी देते वक्त मेरे पैर ऊपर और
सिर नीचे रखना.....
विज्ञापन
2 of 5
पति-पत्नी के वायरल चुटकुले
- फोटो : Freepik
पति की कब्र पर रोते हुए महिला बोली-
बेटा लैपटॉप मांग रहा है, बेटी को मोबाइल चाहिए
मेरे खुद के कपड़े पुराने हो गए हैं, क्या करूं?
तभी कब्र से घुटी-घुटी आवाज आई- मर गया हूं,
दुबई नहीं गया हूं.....
मरने से पहले पत्नी अपने पति से बोली-
मैं जा रही हूं, अब हम स्वर्ग में मिलेंगे
उसी दिन से पति दारु पीन लगा, जुआ खेलने लगा
कुल मिलाकर दुनिया के सारे बुरे काम करने लगा
उसने मान लिया कि, कुछ भी हो जाए स्वर्ग नहीं जाना......
विज्ञापन
3 of 5
जोक्स
- फोटो : अमर उजाला
आधी रात को चोरी करने घर में घुसे चोर
चोरों ने बैडरूम में आदमी को रस्सी से बांध दिया और
चाकू दिखाकर औरत को सारे जेवरात निकालने को कहा
औरत- जो आप को चाहिए ले लो, पर पहले उन्हें छोड़ दो
क्योंकि वो पड़ोसन के पति हैं, मेरे वाले आते ही होंगे......
पप्पू ऑपरेशन के लिए एक डॉक्टर के पास गया और
वहां रखी फूलों की माला को देखकर बोला-
ये फूलों की खुशबूदार माला किस के लिए है?
डॉक्टर- ये मेरे जीवन का पहला ऑपरेशन है,
सफल हुआ तो मेरे लिए, नहीं तो तुम्हारे लिए.....
मरीज- उम्र लंबी करने की कोई दवाई बताइए
डॉक्टर- शादी कर लो तुम
मरीज- इससे उम्र लंबी हो जाएगी क्या?
डॉक्टर- नहीं, पर इससे दो फायदे जरुर होंगे
एक तो लंबी जिंदगी की चाहत खत्म हो जाएगी और
दूसरा जो बची खुची जिंदगी होगी, वो लंबी लगने लगेगी.....
एक बाबा ने घर के अंदर आवाज लगाई,
बहन रोटी दे दो, बाबा भूखा है
अंदर से आवाज आई,
तेरी बहन मायके गयी है,
आज तेरा जीजा भी भूखा है.....
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)