फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: संता ने बंता का हाथ देखकर कही ऐसी बात, जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Sun, 08 Jan 2023 01:38 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Today’s Funny Jokes: आजकल लोगों के लिए सेहतमंद रहना भी किसी चुनौती से कम नहीं है। अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो आपको भी नियमित रूप से हर दिन खुलकर हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हंसने से आप का मन प्रसन्न रहता है और आप तनाव से दूर रहते हैं। हंसने की वजह आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। अगर आप अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल वीजिए। हंसने से मन की उदासी दूर रहती है और घर में खुशी का माहौल रहता है। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।

संता- भाई मुझे हाथ देखना आता है।
बंता- अच्छा मेरा देख जरा।
संता- तुम्हारी हस्तरेखा बताती है कि तुम्हारे घर के नीचे बहुत धन है।
बंता- ठीक कहा आपने, मेरे घर के नीचे बैंक की ब्रांच है।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- मिंटू तुम कॉलेज क्यों आते हो?
मिंकी- सर जी, विद्या के लिए।
टीचर- तो क्लास में सो क्यों रहे हो?
मिंकी- सर, आज विद्या नहीं आई इसलिए।
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
"दिल्ली में कुतुब मिनार है"
उस समय पप्पू क्लास में सो रहा था...
टीचर - उसके पास गई और
उसका कान पकड़ कर पूछी -
बोल तो, मैंने अभी क्या कहा था?
पप्पू - दिल्ली में कुत्ता बीमार है। 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीटू ऑफिस में लेट पहुंचा,
बॉस- कहां थे अब तक?
टीटू- जी वो गर्लफ्रेंड को कॉलेज छोड़ने गया था,
बॉस- शटअप, कल से ऑफिस टाइम से आना नहीं तो खैर नहीं,
टीटू- ठीक है, अपनी बेटी को खुद ही कॉलेज छोड़ देना।
बॉस बेहोश!
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
घर के बाहर पति काफी देर से इंतजार कर रहा था। 
पति- अरे और कितनी देर लगाओगी? 
पत्नी- चिल्ला क्यों रहे हो? आधे घंटे से कह रही हूं कि पांच मिनट में आ रही हूं। 
समझ में नहीं आता है क्या?
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
दोस्त- पूजा कहां हो तुम?
पूजा- होटल में हूं, बहुत तेज भूख लग रही थी
इसलिए यहां खाना खा रही हूं,
तुम कहां हो?
दोस्त- लंगर में... 
तुम्हारे पीछे लाइन में खड़ी हूं, खीर मेरे लिए भी ले लेना।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक बार शोना ऑटो में बैठकर कहीं जा रही थी।
थोड़ी देर बाद उसने अपना एक पैर ऑटो से बाहर निकाल लिया।
ऑटो वाला बोला- मैडम, पैर अंदर कर लो।
शोना ने जवाब दिया- तुम चुप करो, मुझे हाथी को लात मारनी है. उसने कल मुझे आंख मारी थी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें