फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: महिला से पड़ोसन- 20 साल तक मेरी कोई औलाद नहीं हुई, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Sun, 14 Jun 2026 03:02 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। 
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स का खजाना - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
Funny Jokes: सेहतमंद और खुशहाल जीवन के लिए हंसना बेहद जरूरी माना जाता है। व्यस्त दिनचर्या और बढ़ते तनाव के बीच मुस्कुराने और खुलकर हंसने के मौके कम होते जा रहे हैं। ऐसे में मजेदार जोक्स और चुटकुले न सिर्फ तनाव दूर करने का काम करते हैं, बल्कि पूरे माहौल को भी खुशनुमा बना देते हैं। इसी कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे शानदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी रुकना मुश्किल हो जाएगा।

पति (मरते समय अपनी बीवी से)- अलमारी से तेरे सोने के गहने मैंने ही चोरी किए थे
बीवी रोते हुए- कोई बात नहीं जी
पति- तेरे भाई ने तुझे जो एक लाख रुपये दिए थे, वो भी मैंने ही गायब किए थे
पत्नी- कोई बात नहीं, मैंने आपको माफ किया
पति- तेरी कीमती साड़ियां भी मैंने ही चोरी कर अपनी प्रेमिका को दे दिए थे
पत्नी- कोई बात नहीं जी, आपको जहर भी तो मैंने ही दिया था,
अब आप आराम से मर जाइए...!
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
पड़ोसन- 20 साल तक मेरी कोई औलाद नहीं हुई।
सरला- तो फिर तूने क्या किया? 
पड़ोसन- फिर मैं 21 साल की हुई तो मेरे पापा ने मेरी शादी कर दी, फिर जा के मुन्ना हुआ पड़ोसन खड़े-खड़े बेहोश हो गयी।
 
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
बेटा (पापा से)- कार की चाबी दो, कॉलेज जाना है फंक्शन है।
पापा- क्यों?
बेटा- 10 लाख की गाड़ी में जाऊंगा तो शान बढ़ेगी।
पापा- ये ले 10 रुपए, 30 लाख की बस में जायेगा, तो ज्यादा शान बढ़ेगी।

Jokes in Hindi: डाकू ने बैंक में कलर्क को गोली मारकर पूछा- किसी ने कुछ देखा, शख्स ने दिया झन्नाटेदार जवाब

4 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पत्नी- देखो मौसम कितना हसीन है
तुम्हारा क्या प्लान है ?
पति- मेरा तो वही है 178 में 1 GB का 28 दिन के लिए।
पत्नी- घुस जाओ तुम मोबाइल में पहले।

Chutkule In Hindi: पत्नी से पति- मेरा खुद का फैसला गलत हुआ पड़ा है, पढ़िए वायरल फनी जोक्स
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- तुम पढ़ने में ध्यान क्यों नहीं देते हो?
छात्र- क्योंकि पढाई सिर्फ दो वजहों से की जाती है...
पहला कारण- डर से
दूसरा कारण- शौक से और, बिना वजह के शौक हम रखते नहीं और डरते तो किसी के बाप से नहीं।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें