इंसान के अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोज थोड़ी देर हंसना बहुत जरूरी होता है। अगर कोई व्यक्ति काम की बोझ से या फिर सामाजिक दबाव की वजह से परेशान है तो मानसिक तनाव होना बहुत आम बात है।
Desi Chutkule: हर इंसान को स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन थोड़ी देर जरूर हंसना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति कार्यभार या सामाजिक दबाव के कारण व्याकुल है, तो मानसिक तनाव होना सामान्य बात है। चुटकुले पढ़कर हंसना न केवल मनोरंजन नहीं है, बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। हंसने से हमारे शरीर में एंडोर्फिन नामक हार्मोन उत्पन्न होता है, जो मानसिक तनाव को कम करता है और मन को प्रसन्न रखता है। हंसने से मस्तिष्क सक्रिय होता है और हमारी रचनात्मकता बढ़ती है। इसलिए हम आपके लिए प्रतिदिन मनोरंजक चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आपका दिन सुखद बनेगा। तो चलिए, हंसने का सिलसिला शुरू करते हैं।
जज- तुमने पुलिस अधिकारी की जेब में जलती माचिस की तीली क्यों रखी?
चोर- उसने ही कहा था कि अगर जमानत चाहते हो तो पहले जेब गरम करो।
फिर क्या चोर की खूब पिटाई हुई
विज्ञापन
2 of 5
जोक्स इन हिंदी
- फोटो : freepik
पुलिस- तुमने इन 10 लोगों को कैसे मारा?
चोर- पुलिस जी गड्डी के ब्रेक फेल हो गए थे
सामने देखा तो एक तरफ से दो आदमी आ रहे थे
और दूसरी तरफ से एक बारात जा रही थी!
अब आप ही बताओ में गड्डी किधर मोड़ता?
पुलिस- जिस तरफ से दो आदमी आ रहे थे नुकसान कम होता!
चोर- बिल्कुल सही... मैंने भी यही सोचा था
लेकिन वह दोनों मेरी गड्डी देखकर बारात में घुस गए!
चोर की बात सुनकर पुलिस वाले ने सन्न रह गया
विज्ञापन
3 of 5
टाॅप-5 जोक्स
- फोटो : Freepik
जज- घर में मालिक के रहते हुए तुमने चोरी कैसे की...?
चोर- जज साहब आपकी नौकरी अच्छी है,
आपकी तनख्वाह अच्छी है
आप ये सब तरीके जानकर क्या करेंगे..?
4 of 5
मजेदार जोक्स
- फोटो : Freepik
पुलिस- तुम चोरी क्यों करते हो?
चोर- आपके लिए और आपके बच्चों के लिए
पुलिस- क्या मतलब?
चोर- हम चोरी न करें तो जनता को और सरकार को आपकी जरूरत ही क्या है?
पुलिस- तुम एक ही दुकान में तीन बार चोरी करने क्यों गए?
चोर- सर, चोरी तो मैंने पहली बार में ही की थी अपनी पत्नी के लिए ड्रेस चुराकर।
बाकी दो बार तो मैं सिर्फ उसे बदलने गया था।