फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने पति की जासूसी के लिए अपनाया अनोखा तरीका, पढ़िए ये मजेदार जोक्स

Thu, 05 Aug 2021 04:35 PM IST
Shashi Shashi फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Jokes
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
विज्ञापन

2 of 8
जोक्स
एक महिला अपनी सहेली से- मुझे अपने पति पर शक है, वो छिप-छिपकर किसी से मिलते हैं।
.
सहेली- तो अब क्या करेगी तू...
.
महिला- कल ही उनके पीछे अपना बॉयफ्रेंड लगाती हूं।
 
विज्ञापन

3 of 8
gr
बाप ने अपने बेटे की तलाशी ली तो जैकेट में से, सिगरेट, गुटखा और लड़कियों के फोन नंबर निकले...
.
बाप ने बेटे को खूब मारा और पूछा, कब से चल रहा है ये सब...
.
तभी मम्मी बोली आप उसे बोलने तो दो...
.
बेटा- पापा आप मुझे क्यों मार रहे हैं ये तो की ही जैकेट है...
.
बस तब से मम्मी के डर से पापा की बोलती बंद है...
 
 
 

4 of 8
jokes
बाप- बेटा इस बार तेरे 90% नंबर आने चाहिए...
.
बेटा- नहीं पापा इस बार तो मैं 100% नंबर लेकर आऊंगा..
.
बाप हंसते हुए- क्यों मजाक कर रहा है?
.
बेटा- शुरू किसने किया था...
 
विज्ञापन

5 of 8
jokes
बेटा-पापा आप इंजीनियर कैसे बने?
.
पापा- बेटा उसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है और बहुत तेज दिमाग होना चाहिए...
.
बेटा- तभी तो पूछ रहा हूं कि आप इंजीनियर कैसे बने...
.
दे चप्पल, दे चप्पल, दे चप्पल
 
विज्ञापन

6 of 8
jokes
मेहमान- और बेटा आगे का क्या प्लान है
.
चिंटू- जी कुछ खास नहीं, बस आपके जाते ही नमकीन, बिस्कुट खाऊंगा,
क्योंकि काजू तो आपने छोड़ें नहीं...
 
विज्ञापन

7 of 8
जोक्स
पत्नी- अजी सुनते हो, ज़रा ऊपर से बैग उतार दो, मेरा हाथ नहीं पहुंच रहा...
.
पति- तो जुबान से ट्राई कर लो...वो तो लंबी है...
.
बस तब से न जाने क्यों हर बात पर पति की जुबान लड़खड़ा रही है
 
विज्ञापन

8 of 8
d
पप्पू की घड़ी खराब हो गई वो उसे ठीक कराने गया और दुकानदार से बोला...
.
इसके कितने लगेंगे भैया...
.
दुकानदार- जितने में ली थी उसका आधा दे देना...
.
अगले दिन पप्पू  दुकान पर घड़ी लेने गया...और दुकानदार को दो थप्पड़ मार दिए...
.
दुकानदार गुस्से से- तुमने मुझे थप्पड़ क्यों मारे...
.
पप्पू आप ही ने तो कहा था कि जितने में घड़ी मिली है उसका आधा दे देना...
.
जब मैंने ये घड़ी मांगी थी तो पिता जी ने चार थप्पड़ मारे थे...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें