आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना बेहद जरूरी है। हंसने की वजह से मानसिक तनाव से होने वाली बीमारियां हम सभी से दूर रहती हैं। इसलिए हम सभी को दिन में समय निकालकर एक बार जरूर हंसना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु दोनों लोगों को हंसने की सलाह देते हैं, क्योंकि हंसी भी एक दवा की तरह है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ जोक्स लेकर आते हैं जिन्हें पढ़ने के बाद रोता हुआ इंसान भी हंसने लगेगा।
जज- तुम्हे तलाक क्यों चाहिए?
पति- जज साहब, मेरी पत्नी मुझ से लहसुन छिलवाती है, प्याज कटवाती है और बर्तन मंजवाती है
जज- इसमें दिक्कत क्या है?
लहसुन को थोड़ा गर्म कर लिया करो आसानी से छील जाएंगे,
प्याज को काटने से पहले फ्रिज में रखा दिया करो, काटने के समय आंखें नहीं जलेगी
बर्तन मांजने से 10 मिनिट पहले भरे टब में डाल दिया करो आसानी से साफ हो जाएंगे
पति- समझ गया हजूर। अर्जी वापस ही दे दो मेरी...