Funny Jokes: हंसना सेहत के लिए किसी दवा से कम नहीं है। व्यस्त और भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से दूर रहना बहुत जरूरी है। ऐसे में मजेदार जोक्स और चुटकुले न सिर्फ हंसाते हैं, बल्कि माहौल को भी खुशनुमा बना देते हैं। इसीलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं , जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।
दिवाली की रात जुआ खेलने के जुर्म में पुलिसवालों ने पप्पू को गिरफ्तार कर लिया...और फिर...
सजा के दौरान पप्पू, गप्पू और गोलू तीनों को बोरियों में बंद कर दिया गया
पुलिस वाले ने पहली बोरी पर लात मारी अंदर से आवाज़ आयी- भौं-भौं...
पुलिस वाला- लगता है इसमें कुत्ते हैं।
दूसरी बोरी पर लात मारी फिर अंदर से आवाज आयी- म्याऊं म्याऊं...
पुलिस वाला- लगता है, इसमें बिल्ली है...
तीसरी बोरी पर लात मारी तो कोई आवाज नहीं आयी,
फिर तीन चार बार लात मारी, फिर भी आवाज नहीं आयी...
पांचवीं बार लात मारने ही वाला था, तभी अंदर से पप्पू की आवाज आई- मैं आलू हूं, आलू...