फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chutkule In Hindi: पप्पू- भगवान मेरी सरकारी नौकरी लगवा दो? पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Fri, 10 Oct 2025 10:22 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Hindi Jokes: अगर आप सुबह-शाम हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव आपके आस-पास भी नहीं भटकता है। स्वस्थ रहने के लिए इंसान को हर दिन हंसना चाहिए। लोगों को हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं।

विज्ञापन
1 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik

Funny Jokes, Chutkule In Hindi: इंसान को अच्छे स्वास्थ के लिए हंसना चाहिए। इससे मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानिसक तनाव और चिंता की वजह से होने वाली बीमारियों से बचना है, तो इंसान को अपनी दिनचर्या में हंसी को शामिल कर लेना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।

पप्पू- भगवान मेरी सरकारी नौकरी लगवा दो? 
भगवान- खाली हाथ क्यों आए? नारियल केला और सेब नहीं लाए? 
पप्पू- भगवान जी आप कर्म करो, फल की चिंता मत करो.....

एक दिन भगवान ने की पप्पू की मेमोरी डिलीट कर दी
फिर भगवान ने पप्पू से पूछा- तुम्हें कुछ याद है?
पप्पू- जी, मुझे मेरी बीवी का नाम याद है
भगवान- पूरा सिस्टम फॉर्मैट कर दिया पर वायरस
फिर भी रह गया..... 

विज्ञापन

2 of 5
मजेदार हिंदी जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू (डॉक्टर से)- क्या दूध पीने से रंग गोरा होता है?
डॉक्टर- हां होता है
पप्पू- आपको डॉक्टर किसने बना दिया?
डॉक्टर- क्यों क्या हुआ?
पप्पू- अगर दूध पीने से रंग गोरा होता, तो फिर
भैंस का बच्चा काला क्यों होता है......
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- मान लो तुमने अपने दोस्त को 500 रुपये दिए,
मगर उसे सिर्फ 200 रुपये की जरुरत है तो बताओ,
वो तुम्हें कितने रुपये वापस देगा?
पप्पू- एक भी नहीं सर
टीचर- क्या तुम इतना गणित भी नहीं जानते?
पप्पू- गणित तो जानता हूं सर, पर आप मेरे दोस्तों को नहीं जानते.....


Desi Jokes: 18 साल की लड़की ने की 98 साल के बूढ़े से शादी, वजह पढ़कर घर में गूंजने लगेंगे हंसी के ठहाके

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
दामाद (सास से)- आज पहली बार बर्तन धोने का फायदा हुआ
सास- वो कैसे?
दामाद- मुझे बर्तन धोता देख पड़ोसन आपकी बेटी से बोली-
काश ये मेरे पति होते
सास- फिर क्या हुआ?
दामाद- फिर क्या, आपकी बेटी ने कहा कि आज के बाद आप 
बर्तनों से दूर रहोगे.....

दामाद- आपकी बेटी में कोई बात ढंग की नहीं है
सास- हां दामाद जी मालूम है, तभी तो उसे कोई ढंग का 
लड़का नहीं मिला.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
पप्पू- तुम्हारी भैंस की एक आंख तो खराब है, फिर तुम इसके
25 हजार रुपये क्यों मांग रहे हो?
गप्पू- तुम्हें दूध के लिए भैस चाहिए या नैन-मटक्का करने के लिए......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें