फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: पड़ोसी की बीवी के गुम होने की रिपोर्ट लिखवाने थाने पहुंचा पप्पू, वजह पढ़कर आप भी हो जाएंगे लोटपोट

Thu, 15 Jan 2026 11:28 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes: जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। हंसना-मुस्कुराना हर किसी के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तो तरोताजा और स्वस्थ महसूस करते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
Comedy Funny Jokes: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक होता है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है जिससे तनाव से बचने में भी मदद मिलती है। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं। जो आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे.... 

पुलिस- पड़ोसी की बीवी के गुम होने की रिपोर्ट,
तुम क्यों लिखवा रहे हो?
पप्पू- मैं उसकी खुशी बर्दाश्त नहीं कर पा रहा हूं, 
रोज पार्टी कर रहा है....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
टीचर- तुमने रामायण और महाभारत को देख कर क्या सीखा?
चिंटू- महाभारत जमीन का केस है और रामायण अपहरण का
टीचर बेहोश.....


टीचर- बच्चों बताओ ताजमहल कहां है? 
छात्र- आगरा
टीचर- गलत, उज्जैन में है
टीचर का जवाब सुनकर सभी छात्र भ्रमित हो गए
इस बारें में सभी छात्रों ने अपने माता-पिता को बताया
अगले दिन सभी माता-पिता स्कूल पहुंचे और टीचर से पूछा-
आप गलत क्यों पढ़ा रहे हैं?
टीचर- सबसे पहले आपको पिछले साल की
फीस जमा करनी होगी,
फीस जमा होने तक ताजमहल उज्जैन में रहेगा......
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक रात एक घर में चोर घुस आया
पति-पत्नी ने मिलकर उस चोर को पकड़ लिया
पत्नी जो बहुत ही भारी भरकम थी,
चोर को नीचे पटक कर उसके ऊपर बैठ गई
औ पति से बोली- आप जाइये और पुलिस को बुला लाइए
तब तक मैं इसे उठने नहीं दूंगी
यह सुनर पति यहां-वहां देखने लगा
पत्नी खीझ कर बोली- इधर-उधर क्या देख रहे हो,
जाते क्यों नहीं?
पति- मेरी चप्पल नहीं मिल रही है
पत्नी के नीचे दबा हुआ चोर कराहते हुए बोला-
भाई मेरी चप्पल पहन जा, पर जल्दी जा....
 

Jokes: तू समोसे को खोलकर बस अंदर का मसाला ही क्यों खा रही है, पिंकी का जवाब सुनकर रिंकी की बोलती हो गई बंद


Desi Chutkule: महिला ने साधु बाबा से पूछा मौनव्रत का मतलब, फिर जो हुआ पढ़कर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक बूढ़ा बस मैं सीट पर अकेला बैठा था
तभी एक बुढ़िया आई और उसके बगल में बैठ गई
कुछ देर बाद बुढ़िया बूढ़े से बोली- आप कहां जा रहे हो?
बूढ़ा चुप बैठा रहा
बुढ़िया फिर बोली- अंकल जी आप कहां जा रहे हो?
अब बूढ़े से चुप नहीं रहा गया और वो बोला-
तू बहुत सुंदर और जवान है बेटी, तेरे लिए लड़का
ढूंढने जा रहा हूं......


वकील ने कटघरे में खड़ी खूबसूरत महिला से पूछा-
परसों रात तुम कहां थीं?
महिला- अपने पड़ोसी के साथ रेस्तरां गई थी
वकील ने दूसरा सवाल पूछा- और कल रात?
महिला- दूसरे पड़ोसी के साथ
वकील- तो फिर आज का क्या प्रोग्राम है?
इतने में दूसरा वकील चिल्लाया- Objection my lord
यह सवाल मैंने पहले ही कर लिया है.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
पिता (बेटे से)- जरा अपने कंप्यूटर का पासवर्ड बताना
बेटा- मैं डाल देता हूं 
पिता- बाप हूं तेरा, बता
बेटा- मैं डाल देता हूं न, आप से कुछ गलती हो जाएगी
पिता- मैं अनपढ़ नहीं हूं, बता जल्दी
बेटा- Papakisetting@flat202
बेटे का जवाब सुनकर पिता की बोलती बंद हो गई...

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें