फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Chutkule: जब संता ने लड़की से मांगा मोबाइल नंबर, फिर जो हुआ जानकर हो जाएंगे लोटपोट

Thu, 22 Sep 2022 06:55 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Viral Chutkule in Hindi: काम के बढ़ते दबाव की वजह से आज के दौर में मानसिक रूप से स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है और इसके लिए हंसना जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो बुरा समय भी जल्द बीत जाता है। इसलिए हम सभी को हंसते रहना चाहिए। अगर आप सुबह-शाम हंसते रहेंगे, तो मानसिक तनाव आपके आस-पास भी नहीं भटकेगा। इसलिए हम आपके लिए ऐसे मजेदार चुटकुले और जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला... 

लड़का- Hello, कौन?
लड़की- हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते, तेरे बिना क्या वजूद मेरा।
लड़का- (Excited होकर) कौन हो आप?
लड़की- तुझसे जुदा गर हो जाएंगे तो खुद से ही हो जाएंगे जुदा।
लड़का- (खुशी के मारे आंखों से पानी लाते हुए) तुम सचमुच मुझसे शादी करोगी?
लड़की- इस गाने को अपनी कॉलर ट्यून बनाने के लिए 8 दबाएं।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
संता ने एक लड़की को मैसेज किया- हाय! अपना नंबर दो
लड़की- 25/100
संता- ये कैसा नंबर है?
लड़की- मैं सरला हूं, तुम्हारी अंग्रेजी की टीचर
संता- ओह, सॉरी मैम...
लड़की (सरला)- कल स्कूल आना तो अपने मम्मी-पापा को भी साथ लेकर आना, बात करनी है...

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
गर्लफ्रेंड (गुस्साते हुए)- इतना लेट क्यों हो गए? मैं कबसे वेट कर रही हूं। 
बॉयफ्रेंड- बॉस ने रोक लिया था, उनके साथ डिनर कर रहा था।
गर्लफ्रेंड- अच्छा क्या खाया?
बॉयफ्रेंड- गालियां

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
महिला डॉक्टर- जब तुम परेशान होते हो तो क्या करते हो?
पप्पू- जी मंदिर चला जाता हूं
महिला डॉक्टर- बहुत अच्छा करते हो, ध्यान लगाते हो न वहां?
पप्पू- जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूं,
फिर उन लोगों को परेशान होते हुए देखता हूं

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- पहले मेरा फिगर पेप्सी की बोतल की तरह था।
पति- वो तो अभी भी है।
पत्नी खुश होकर- सच
पति- हां, पहले 300 ML की थी, अब 2 लीटर की है…

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक शराबी ने लोगों से कहा कि वह ताजमहल को सिर पर रख कर बिहार ले जा सकता है।
बात धीरे-धीरे फैल गई
फिर इस पर सारे न्यूज चैनलों वहां पहुंच गए
तब शराबी ने न्यूज चैनलों से बोला-
बस कोई ताजमहल उठा के उसके सिर पर रख दे


 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
भाभी- देवर जी, शादी से पहले आप मंदिर बहुत जाते थे। अब क्या हो गया?
देवर- भाभी जी क्या ही बोले
भाभी- देवर जी बताओ, अब क्यों नहीं जाते?
देवर- जब से आपकी बहन से मेरी शादी हुई, मेरा ईश्वर पर से भरोसा उठ गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें