फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: पप्पू के हाथ में खुजली होने पर टीचर ने कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Tue, 02 Jun 2026 04:29 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। जिन्हें पढ़कर हंसते-हंसते इंसान का समय कट जाता है। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले (Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
टीचर-स्टूडेंट फनी जोक्स - फोटो : freepik
Jokes In Hindi:  जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। इंसान को अच्छे स्वास्थ के लिए हंसना चाहिए, इससे मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है।ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। 

पप्पू- मैम हाथ में खुजली हो रही है
मम्मी कहती है, हाथ में खुजली हो तो पैसा आता है
टीचर- अगर हाथ में खुजली हो तो समझ जाना
कि खुजली की बीमारी हुई है, रुपये नहीं आते
उसके लिए कड़ी मेहनत का काम करना पड़ता है
खुजाने से अगर रुपये आते तो
भालू और बंदर सबसे ज्यादा रुपये वाले होते.... 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
पति और पत्नी घर पर झगड़ा करते हुए
पत्नी- पूजा किया करो, बलाएं टल जाएगी
पति तेरे बाप ने बहुत की होगी,
उसकी टल गयी, मेरे पल्ले पड़ गयी....


पत्नी नई साड़ी लेके आई और पति से बोली-
जानू कहीं मत जाना, मैं अभी नई साड़ी पहन कर आती हूं
पति- ठीक है जल्दी आना
पत्नी- देखो मैं कैसी लग रही हूं?
पति- बहुत सुंदर, जी कर रहा है तुम्हे गले से लगा लूं
पत्नी- हां वो दुकानदार भी यही बोल रहा था.....
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पिता (बेटे से)- मम्मी कहां गई है तेरी?
बेटा-  प्राकृतिक रचना छेड़छाड़ केंद्र में 
पिता- ये कोई सत्संग का नया सेंटर है क्या?
बेटा- अरे पापा ब्यूटी पार्लर....

Hindi Chutkule: 2 दिन की छुट्टी को लेकर सेक्रेटरी ने बॉस से कही ऐसी बात, पढ़कर चेहरे पर आ जाएगी हंसी

Funny Chutkule: ट्रैफिक पुलिस- क्यूं तने लाल बत्ती ना दिखी के? हरियाणवी आदमी ने दिया गजब का जवाब

4 of 5
गप्पू-पप्पू फनी जोक्स - फोटो : Freepik/Amar Ujala
पप्पू- तू लड़की देखने गया था, क्या लड़की पसंद नहीं आई?
शादी क्यों तोड़ दी?
गप्पू- यार लड़की तो सुंदर थी, लेकिन उसका कोई बॉयफ्रेंड नहीं था
पप्पू- तो?
गप्पू- जो आज तक किसी की ना हो सकी, वो मेरी क्या होगी?



सुरेश से राजू- मोहब्बत की दोनों निशानियां आगरा में है
सुरेश- वो कैसे?
राजू- मोहब्बत पूरी हो गई तो ताजमहल,
अधूरी रह गई तो पागलखाना....

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर- आपको कोई पुरानी बीमारी है,
जो आपके शरीर को धीरे-धीरे खा रही है
मरीज- थोड़ा धीरे बोलियें डॉक्टर साहब,
वो बाहर ही बैठी है....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें