फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: सोनू और मोनू ने टीचर को दिया ऐसा जवाब, सुनकर लोटपोट हो जाएंगे आप, पढ़िए ऐसे ही वायरल चुटकुले

Sat, 01 Jan 2022 04:26 PM IST
आशिकी पटेल फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
हंसना-हंसाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। हंसने से व्यक्ति न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी स्वास्थ्य रहता है। रोजाना खुल हंसने से कई बीमारियां भी हमसे दूर रहती हैं। इसलिए कोशिश करें कि हमेशा हंसते मुस्कुराते रहें और अपने आसपास मौजूद लोगों को भी हंसाते रहें। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ बेहतरीन, जिन्हें पढ़कर आप ठहाके लगाने पर मजबूर हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं मजेदार जोक्स का सिलसिला.... 

बेटा स्कूल से जल्दी घर आ गया... 
मां- क्या हुआ बेटा, आज जल्दी घर आ गए,
बेटा- हां मां, मैंने एक मच्छर मार दिया तो मैडम ने भगा दिया...  
मां- क्या? एक मच्छर मारने पर स्कूल से भगा दिया
बेटा- मच्छर मैडम के गाल पर बैठा था... 
विज्ञापन

2 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
सोनू और मोनू दोनों भाई एक ही क्लास में पढ़ते थे... 
टीचर- तुम दोनों ने अपने पापा का नाम अलग-अलग क्यों लिखा?
मोनु - मैडम फिर आप कहोगे नक़ल मारी है, इसीलिए... 
विज्ञापन

3 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
जब दिवाली के मौके पर पत्नी ने पति से गिफ्ट मांगा...
पत्नी- ए जी, पिछले साल दिवाली के मौके पर आपने लोहे की फोल्डिंग खाट गिफ्ट में दी थी,
इस साल क्या दे रहे हैं?
पति- उसी फोल्डिंग खाट में करेंट... 

4 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
जलन की शिकायत लेकर एक खूबसूरत लड़की देहाती डॉक्टर के पास जाकर बोली...
लड़की- मेरे चेहरे में जलन हो रही है।
डॉक्टर- आपके चेहरे का हमें एक्स रे करना पड़ेगा।
लड़की- एक्स रे में क्या होता है?
डॉक्टर- चेहरे की फोटो खींची जाती है...
लड़की- 5 मिनट रुको, मैं मेकअप कर लूं।
डॉक्टर बेहोश... 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू केले खरीदने गया
पप्पू-एक केला कितने का है भाई ?
दुकानवाला-दस रूपये का है
पप्पू-चार रूपये में दे दो
दुकानवाला-चार रूपये में छिलका दूंगा
पप्पू- ये ले छह रूपये सिर्फ केला दो, छिलका तूम रख ले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें