फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: पप्पू से गप्पू- अगले कुछ टाइम में बारिश होने वाली है, वजह पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Thu, 02 Jul 2026 05:52 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Funny Jokes: जिंदगी में हंसना और हंसाना बहुत जरूरी होता है और इस लिहाज से जोक्स गुदगुदाने में अहम भूमिका निभाते हैं। स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है, इसलिए हम सभी को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स का पिटारा - फोटो : freepik
Funny Chutkule: अच्छे स्वास्थ्य के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। आजकल की भागदौड़ और तनाव भरी जिंदगी में कुछ हंसी-ठहाके के पल किसी दवाई से कम नहीं होते हैं। ऐसे में अगर आप लोटपोट कर देने वाले चुटकुले पढ़ लें तो आपकी आधी थकान यूं ही कम हो जाएगी। एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ मजेदार जोक्स (और चुटकुले लेकर आते हैं। ऐसे में आज भी हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला.....


चिंटू- तुझे पता है, अगले कुछ टाइम में बारिश होने वाली है
मिंटू- तुमको कैसे पता?
चिंटू- वो क्या है न, खैनी नरम हो रही है......
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik

एक लड़की घर से भाग कर गई और 2 
दिन बाद लौट आई
पिता- अब क्या लेने आई है?
लड़की- पतली पिन का चार्जर
पिता बेहोश.....


पिता अपनी बेटी के कमरे में सिगरेट देखकर बोला-
हे भगवान, यह चोरी-छिपे सिगरेट पीती है
फिर बियर की बोतल देखी और बोला-
हे भगवान, यह शराब भी पीती है
फिर पिता ने वहां एक लड़के को देखा और बोला-
शुक्र है भगवान का… तो यह सब इस लड़के का है......
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
पत्नी (पति से)- कल जो भिखारी आया था,
वो बहुत बदतमीज था
पति- क्यों क्या हुआ?
पत्नी- कल मैंने उसे खाना दिया और आज वो
मुझे एक किताब दे गया 
पति- कौनसी किताब?
पत्नी- खाना पकाना सीखें....

Jokes Hindi: जब चिंटू अपना इलाज करवाने गया हॉस्पिटल, फिर जो हुआ पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Hindi Jokes: जब एक पढ़े लिखे आदमी को मिली अनपढ़ साली, फिर जो हुआ पढ़कर पेट पकड़कर हंसेगे आप

4 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : Amar Ujala
पप्पू ऑपरेशन के लिए एक डॉक्टर के पास गया और
वहां रखी फूलों की माला को देखकर बोला-
ये फूलों की खुशबूदार माला किस के लिए है?
डॉक्टर- ये मेरे जीवन का पहला ऑपरेशन है,
सफल हुआ तो मेरे लिए नहीं तो तुम्हारे लिए.....


डॉक्टर- तुमने आने में देर कर दी
पप्पू- क्या हुआ डॉक्टर साहब,
कितना वक्त बचा है मेरे पास?
डॉक्टर- मर नहीं रहे हो,
6 बजे का अपॉइंटमेंट था 7 बजे आए हो......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
एक ट्रैफिक पुलिस वाले ने एक हरियाणवी आदमी को
रेड लाइट क्रॉस करते पकड़ लिया
ट्रैफिक पुलिस- क्यूं तने लाल बत्ती ना दिखी के?
हरियाणवी आदमी- बत्ती तो दिखी थी पर तू ना दिखा.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें