New Jokes in Hindi: जीवन से तनाव दूर करने और जिंदगी की सभी परेशानियों को खत्म करने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि अच्छी सेहत के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। हंसी न केवल तनाव कम करने में मदद करती है, बल्कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव डालती है। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए लाए हैं, कुछ मजेदार जोक्स, जिन्हें पढ़कर आप हंस-हंस कर लोटपोट हो जाएंगे।
दामाद- आपकी बेटी की तबीयत ठीक नहीं क्या करूं?
ससुर- अगर पत्नी की तबीयत ठीक नहीं हो,
तो उसे अस्पताल के बदले साड़ी की दुकान में ले जाएं
फिर भी आराम न आए तो उसे सुनार की दुकान में ले जाएं,
तुरंत आराम मिलेगा
ससुर का जवाब सुनकर दामाद के होश उड़ गए.........
ससुर (दामाद से)- इस तरह क्यों रो रहे हो?
दामाद- आपकी बेटी ने मुझे मारा
ससुर- सोचो मेरे पास उसकी मां है,
तुमने कभी मुझे रोते हुए देखा है......