Funny Hindi Jokes: जोक्स और चुटकुले आपके तनाव को कम करने का काम करते हैं जिससे आप प्रसन्न रहते हैं और सकारात्मक भी सोचते हैं। हर इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन ठहाकेदार चुटकुलों (Funny Chutkule) को पढ़कर आप हंसने पर मजबूर हो जाएंगे। तो देर किस बात की है, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
दामाद अपने ससुराल में 25 रोटी खा चुका था
यह देख सास परेशान होकर बोली,
दामाद जी खाने के बीच में पानी भी पी लिया करो
दामाद- पीता हूं,
पहले बीच में तो आने दो सासु मां, अभी तो शुरूआत हुई है......
सास (दामाद से)- बेटा कैसा चल रहा है, तुम्हारे ऑफिस का काम?
दामाद- मैं बहुत जिम्मेदार हूं सासु मां
सास- अच्छा, वो कैसे?
दामाद- ऑफिस में जब भी कोई काम बिगड़ता है,
तो सारे लोग कहते हैं कि इसके लिए मैं ही जिम्मेदार हूं
सास बेहोश.......