फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Best Jokes: जमाने को लेकर बहू ने सास से कही ऐसी बात, पढ़कर हंसने लगेंगे आप

Tue, 20 May 2025 12:14 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Today Funny Jokes: हंसने-मुस्कराने से माहौल सकारात्मक रहता है। जब आप तनाव से दूर रहते हैं तो मानसिक बीमारियां भी पास नहीं आती हैं। हंसना-मुस्कुराना और खिलखिलाना अच्छी सेहत का राज माना जाता है।

विज्ञापन
1 of 5
सास-बहू जोक्स - फोटो : freepik
Jokes In Hindi: हर किसी के जीवन में किसी न किसी तरह का तनाव होता है। अगर आप भी इस तरह की परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो आपको अपने जीवन में थोड़ी हंसी और मुस्कुराहट के जोड़ना होगा। हंसने-मुस्कुराने से तनाव और अवसाद जैसी परेशानियां दूर हो जाती हैं। साथ ही आपके आस-पास का माहौल भी काफी सकारात्मक हो जाता है। हंसने के लिए जोक्स और चुटकुले एक बेहतर विकल्प साबित होते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे......

शहर में रहने वाली लड़की की शादी गांव में हुई
बहू मॉडर्न लुक में तैयार हो कर घर से बाहर जाने लगी
तो सास बोली- क्या जमाना है
बहू- दही जमा लेना मांजी, मैं शॉपिंग करके आती हूं......


सास (बहू से)- जब मैं प्रेगनेंट थी, तब जो-जो खाती थी
आज वो मेरे बेटे की मनपसंद चीज है
बहू- मांजी, जो भी कहिए
लेकिन आपको ऐसे टाइम में कम से कम दारू से तो परहेज रखना चाहिए था....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पति ऑफिस से लौटा तो पत्नी ने कहा
अजी सुनते हो, तुमको ऑफिस की फिक्र है
घर की कोई फिक्र ही नहीं
पति गुस्से में- क्यों क्या हुआ?
पत्नी- लगता है हमारी बेटी ने बाहर किसी से सेटिंग कर ली है
पति हैरानी से- तुमको कैसे पता?
पत्नी- आज कल मोबाइल रिचार्ज के पैसे ही नहीं मांगती है
पति बेहोश.....
विज्ञापन

3 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर- तुमने आने में देर कर दी
मरीज- क्या हुआ डॉक्टर साहब, कितना वक्त बचा है मेरे पास?
डॉक्टर- मर नहीं रहे हो तुम
छह बजे का अपॉइंटमेंट था तुम सात बजे आए हो......

टीचर- बताओ, शाहजहां कौन था?
पप्पू- जी वह एक मजदूर था
टीचर- कैसे?
पप्पू- आपने ही तो कहा था कि शाहजहां ने कई इमारतों का निर्माण किया था......
 

Desi Chutkule: पिता- पड़ोसन की लड़की को देख बस से जाती है, बेटे का जवाब पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी

4 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
देवर- भैया आपकी आंखे सूजी हुई क्यों है?
भैया- कल तेरी भाभी के जन्मदिन का केक लाया था
देवर- लेकिन इसका आंखें सूजने से क्या सम्बंध हुआ भला?
भैया- यार तेरी भाभी का नाम हैं तपस्या,
लेकिन साले केक वाले दुकानदार ने लिख दिया समस्या.......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
मालकिन- धूप में बैठकर मूंगफली खा रही थी
नौकरानी- मालकिन मुझे भी दो ना मूंगफली
मालकिन ने एक मूंगफली दे दी
नौकरानी- बस एक
मालकिन- और खा के क्या करेगी, बाकी सबका स्वाद भी ऐसा ही है......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें