फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: सब्जीवाले ने एक महिला के पति से कही ऐसी बात, जानकर छूट जाएगी आपकी हंसी

Wed, 29 May 2024 05:51 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
Jokes: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। हंसने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, क्योंकि कभी भी समय निकालकर हंस सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने में आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा कॉमेडी फिल्में, टीवी शो या चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

वकील जज से बहस कर रहा था।
वकील- माई लार्ड, कानून की किताब के पेज नंबर 15
के अनुसार मेरे मुवक्किल को बा-इज्जत बरी किया जाए
जज: किताब पेश की जाए।
किताब जज के सामने पेश की गई।
जज ने पेज नंबर 15 खोला, उसमें 2000 के पांच नोट थे
जज ने मुस्कुरा कर कहा- इस तरह के 2 सबूत और पेश किए जाए।
विज्ञापन

2 of 5
jokes - फोटो : Amar Ujala
रमेश- तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है?
पिंकी- लोग समय के साथ बदल जाते हैं लेकिन तुम नहीं बदले,
रमेश- वह कैसे?
लड़की- जब मैं तुमसे मिली थी तब भी बेरोजगार थे और आज भी बेरोजगार हो।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
जानवरों के अस्पतालों का चक्कर है गजब
जानवरों के हॉस्पिटल में अलग ही चक्कर है!
यहां रजिस्टर में नाम मालिक का लिखा जाता है और बीमारी जानवर की!
नाम- विनोद सिंह!
बीमारी- पूंछ में सूजन!

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
रोहन सर्दी में अपनी बिल्ली को ठंडे पानी से नहला रहा था।
मोहन - ठण्डे पानी से मत नहला मर जाएगी
(जब मोहन घर वापिस आया तो बिल्ली मर गयी थी
मोहन - मैंने बोला था ना बिल्ली मर जाएगी।
रोहन - अरे यार बिल्ली नहलाने से नहीं मरी 
बल्कि नहलाने के बाद निचोरने से मर गयी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
सब्जीवाला - भैया, मैडम जी अंग्रेजी मीडियम से पढ़ी हैं क्या?
पति- आश्चर्यचकित होते हुए - हां लेकिन तुम्हे कैसे पता?
सब्जीवाला - क्योंकि मैडम टमाटर नीचे और कद्दू उसके ऊपर रख रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें