फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes In Hindi: भगवान से शिकायत करने मंदिर पहुंचा शादीशुदा आदमी, वजह पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Thu, 23 Jul 2026 02:03 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: हंसी इंसान को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाती है। हंसी-मजाक करने से मानसिक तनाव और चिंता भी दूर होती है।अच्छे खानपान और अच्छी हवा के साथ इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना भी बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 5
फनी जोक्स - फोटो : Freepik/Amar Ujala
Jokes In Hindi, Chutkule: स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसलिए हम सभी को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास परिवार में एक साथ बैठकर बात करने के लिए वक्त नहीं है। ऐसे में इंसान को हंसते रहना चाहिए जिसकी वजह से वह तनाव मुक्त रहे। इसलिए हम आपके लिए ऐसे वायरल चुटकुले लेकर आए हैं, जो आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे। 

एक शादीशुदा आदमी ने मंदिर जाकर भगवान से पूछा-
हे प्रभु तुने बचपन दिया उसे छीन लिया
ऐशो आराम दिया उसे भी छीन लिया
पैसा दिया वो भी बर्बाद हो गया,
लेकिन फिर ये बीवी देकर, उसे क्यों भूल गया?
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
सास- एक बात पूछें दामाद जी?
दामाद- हां पूछिए
सास- तुम दारु पियत हो कबहु बताये नाही
दामाद- तुम्हार लड़की खून पियत है, तुम बताए थे का.... 


सास- कहते हैं, जहां एक बार धोखा मिल जाए
वहां दोबारा नहीं जाना चाहिए
दामाद- क्या करे सासु मां,
अब ससुराल तो जाना ही पड़ता है.....
विज्ञापन

3 of 5
चटपटे चुटकुले - फोटो : freepik
क्लास में पिंकी को सब बुआ-बुआ कहते थे,
एक दिन इसकी शिकायत उसने अपनी टीचर से कर दी
टीचर ने सब लड़कों से पूछा- जो पिंकी को बुआ कहते हैं, 
वो सभी खड़े हो जाएं
एक लड़के को छोड़ के सभी के सभी खड़े हो गए
टीचर ने पूछा- क्या तुम इसको बुआ नहीं कहते हो?
लड़का- मैम में तो फूफाजी हूं...... 

Jokes: भाभी से देवर- केवल दो तरह के आदमी औरत को समझ नहीं पाते है, फिर जो हुआ पढ़कर खूब हंसेंगे आप

Funny Jokes: सारे कागजात ठीक होने पर भी पुलिस ने पप्पू पर लगाया फाइन, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

4 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
चिंटू अपनी मां को डॉक्टर के पास लेकर गया
डॉक्टर- आपकी मां के दो टेस्ट होने हैं
चिंटू जोर-जोर से रोने लगा
डॉक्टर- क्या हुआ तुम क्यों रो रहे हो?
चिंटू- क्योंकि मेरी मां अनपढ़ है, डॉक्टर साहब.....


पप्पू (डॉक्टर से)- आप मेरी शराब छुड़वा सकते हो, क्या?
डॉक्टर- हां क्यों नहीं
पप्पू- पुलिस ने मेरी 20 बोतल पकड़ी है, प्लीज छुड़वा दो.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
दुकानदार- बताइए जनाब क्या चाहिए? 
पप्पू- अपनी होने वाली बीवी के कुत्ते के लिए केक चाहिए
दुकानदार- यहीं खाओगे या पैक कर दूं......

 
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें