फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Chutkule: पत्नी से झगड़ा कर पप्पू गया वकील के पास, फिर जो हुआ पढ़कर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

Tue, 26 May 2026 12:26 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Hindi Jokes: जोक्स माहौल को खुशनुमा बनाने के साथ तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। 

विज्ञापन
1 of 5
फनी जोक्स - फोटो : AI

New Funny Jokes: हंसकर काम करने से कठिन से कठिन काम भी आसानी से हो जाता है। अगर आप बुरे वक्त में भी हंसते रहते हैं, तो यह समय आसानी से बीत जाता है। जोक्स माहौल को खुशनुमा बनाने के साथ तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से आप मानसिक तनाव का शिकार नहीं होते हैं और कई बीमारियों से बच सकते हैं। हंसी-मजाक करने से आपका शरीर स्वस्थ रहता है। इसलिए आपको हर दिन खुलकर हंसना चाहिए। 


पत्नी- उठो जी, नास्ता बनाने जाओ
पप्पू गुस्से से उठा और पत्नी से कहा-
मैं वकील के पास जा रहा हूं, तुमसे तलाक लेने 
थोड़ी देर बाद पप्पू वापस घर आया और सब्जी काटने लगा
पत्नी- क्या हुआ?
पति- कुछ नहीं, वकील साहब बर्तन धो रहे थे.......
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
पप्पू (गप्पू से)- जब से कुत्तों को पता चला है कि
अब 14 नहीं केवल 1 ही सुई लगती है
साले काटते कम और दौड़ाते ज्यादा हैं.....


बस में कॉलेज की लड़कियां चढ़ने से बस भर गयी
और गोलू नीचे रह गया
कंडक्टर- नो मोर, नो मोर
गोलू- मोरनी-मोरनी चढ़ा ली और हम आये तो नो मोर......
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- टिल्लू तुम बड़े होकर क्या बनोगे?
टिल्लू (शरमाते हुए)- दूल्हा
टीचर- अरे मेरा मतलब है, बड़े होकर 
क्या पाना चाहते हो?
टिल्लू- दुल्हन
टीचर बेहोश.......

Jokes: सास से दामाद- अब मैं आपके घर नहीं आऊंगी, पढ़िए वायरल फनी जोक्स

Hindi Jokes: कोमा से उठने के बाद पिंकी से डॉक्टर ने कही ऐसी बात, पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट

4 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
सुरेश- यार एक बात नोटिस की है
मोहन- क्या?
सुरेश- किसी LIC एजेंट के पास 10-15 मिनट बैठ 
जाओ तो वो यकीन दिलवा ही देते है कि
जीने से ज्यादा फायदा तो मरने में फायदा है.....


दो दोस्त देर रात तक पढ़ते हुए 
राजू- यार कितने बजे हैं?
सुरेश उठा और सामने वाले गर्ल्स हॉस्टल में पत्थर दे मारा
उधर से लड़की बाहर आई और बोली-
कुत्तों अब तो सो जाओ, रात के दो बज रहे हैं.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
एक अनपढ़ लड़की की शादी कुछ ज्यादा ही
पढ़े लिखे लड़के से हो गई
लड़की ने बेहद लजीज खाना बनाया
जिसे पति बड़े चाव से खा रहा था कि तभी,
एक निवाला उसके गले में अटक गया और
वह खांसते खांसते मर गया
पत्नि रोते-रोते लोगों से बोली-
हाय यह क्या हो गया, पानी भी नही मांग सके
वॉटर वॉटर कहते हुए ही मर गए.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें