फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes In Hindi: पप्पू से गप्पू- समझ लेना कि उसकी पड़ोसन बहुत सुंदर है, फिर जो हुआ पढ़कर लगाएंगे ठहाके

Sat, 17 May 2025 12:08 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: आज कल की भागमभाग जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए हर इंसान का हंसना बहुत जरूरी है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और शरीर स्वस्थ रहता है। ऐसे में जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार साबित होते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
Funny Jokes In Hindi: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.....

पप्पू (गप्पू से)- घर में कूलर AC होने के बाद भी अगर
कोई आदमी छत पर टहल रहा तो पता है क्या होता है?
गप्पू- क्या होता है?
पप्पू- समझ लेना की उसकी पड़ोसन बहुत सुंदर है......


गोलू (मोलू से)- जिसका कोई नहीं होता उसका पता है क्या होता है?
मोलू- क्या होता है?
गोलू- उसकी नींद पूरी होती है......
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
सुरेश- कल मेरे घर लुटेरे घुस आए
नरेश- फिर क्या हुआ?
सुरेश- वो चिल्ला चिल्ला कर पूछ रहे थे, कि सोना कहां है ,सोना कहां है?
मैंने कह दिया किसी भी कमरे में सो जाओ......
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी- सुनो जी, आज से तुम रोजाना शराब पिया करो
पति- क्यों?
पत्नी- क्योंकि, आप नशे में ज्यादा काम करते हो
पति- मैं कुछ समझा नहीं?
पत्नी- अरे कल तुम शराब पीकर आए तो नशे में सारे गंदे पड़े बर्तन धो डाले,
और तो और आपने मेरे पांव भी दबाए......

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
चिंटू और उसकी पत्नी की मैरिज एनिवर्सरी थी, इसलिए पिंटू ने उन्हें फोन किया
चिंटू घर पर नहीं था, उनकी नौकरानी ने फोन उठाया
पिंटू- हैलो, चिंटू है? 
नौकरानी- नहीं, वो लोग बाहर गए हैं
उनकी मैरिज अननेसेसरी है न.......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
गर्लफ्रेंड (ब्वॉयफ्रेंड से)- तुम जानते हो मेरी एक-एक सांस पर हजारों लड़के मरते हैं
ब्वॉयफ्रेंड-थोड़ा टाइम निकाल कर ब्रश कर लिया करो,
हजारों मासूमों की जान बच जाएगी...
 

Funny Chutkule: खाना बनाने को लेकर दामाद ने सास से कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें