फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: बीवी से परेशान पति पहुंचा पंडित जी के पास, फिर जो हुआ पढ़कर खिलखिलाकर हंसेंगे आप

Tue, 18 Nov 2025 11:03 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes In Hindi: अच्छे खानपान और अच्छी हवा के साथ इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है, हंसी इंसान को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाती है। हंसी-मजाक करने से मानसिक तनाव और चिंता भी दूर होती है। 
विज्ञापन
1 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
 Funny Jokes, Chutkule In Hindi: हंसने से इंसान प्रसन्न रहता है और मन में अच्छे-अच्छे ख्याल आते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हमें मानसिक तनाव से मुक्त रहना चाहिए। मानसिक तनाव से बचाने में हंसी हमारी काफी मदद करती है। इसलिए हम सभी को हर दिन हंसना चाहिए। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।

बीवी से परेशान पति एक दिन पंडित जी के पास पहुंचा
पति- पंडित जी, एक बात बताइये
ये जन्म-जन्म का साथ वाली बात सच है क्या?
पंडित जी- हां बेटा सौ फीसदी सच है
पति- मतलब मुझे अगले जनम में भी यही पत्नी मिलेगी
पंडित जी- हां बिलकुल
पति- हे भगवान, फिर तो खुदखुशी करने से भी
कोई फायदा नहीं….
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- तुम एक ही क्लास में तीन बार कैसे फेल हो गए?
चिंटू- मैम, मुझे तीन बार फेल होने के बाद पता चला था,
समबाहु और विषमबाहु राक्षसों के नहीं, त्रिभुजों के नाम थे......


टीचर- टेंस कितने प्रकार के होते हैं?
पप्पू- तीन प्रकार के प्रेजेंट टेंस, पास्ट टेंस और फ्यूचर टेंस
टीचर- शाबाश, अब उदाहरण दो
पप्पू- कल मैने पड़ोसी की बेटी को देखा था, 
आज प्यार करता हूं, कल भगा कर ले जाऊंगा
पप्पू के उदाहरण सुनकर टीचर बेहोश......  
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
मां- चिंटू, तुम्हे घर में कायदे से रहना चाहिए
मेरी हर बात माननी चाहिए
चिंटू- ठीक है मम्मी, मैं समझ गया कि मुझे भी
अब पापा की तरह रहना है.....


Comedy Jokes: शायर डॉक्टर ने अपने अंदाज में पप्पू को समझाई दवा, पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
लड़का- आई लव यू डियर
लड़की- तुझे मेरी चप्पल का साइज तो पता है ना?
लड़का - अरे यार...तुमने तो पहले से ही गिफ्ट मांगने शुरू कर दिए,
भाड़ में जाओ मैं कोई चप्पल नहीं दिलवाउंगा.....


लड़की- प्यार में पैसों की अहमियत नहीं होती
लड़का- फिर हर कहानी में लड़की के ख्वाबों में कोई
राजकुमार ही क्यों होता है?
कभी सुना है कि 'मेरे सपनों का मजदूर बरात लेकर आएगा'....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik

पत्नी (पति से)- सुनो जी, मुझे एक कुत्ता खरीदना है
पति- तुम्हें कुत्ता ही क्यों खरीदना है?
पत्नी- ताकि तुम्हारे ऑफिस जाने के बाद कोई तो
मेरे आगे पीछे दुम हिलाने वाला हो......
 

Funny Chutkule: इलेक्शन की डेट को लेकर लड़के ने लड़की से कही ऐसी बात, जानकर हंस-हंसकर हो जाएंगे बेहाल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें