सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। मानसिक तनाव और चिंता से दूर रहना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लें। जोक्स और चुटकुले दुखी इंसान को भी हंसा देते हैं। एक से बढ़कर वायल जोक्स हैं जिनको पढ़ने के बाद रोता हुआ इंसान भी हंस दे। हम आपके लिए ऐसे ही धमाकेदार जोक्स लेकर आए हैं जिनको पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। आईए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
संता बड़ा परेशान था, बेचारे की शादी जो नहीं हो रही थी।
हर बार शादी होते होते टूट जाती।
सारे दोस्तों से पूछ लिया लेकिन कोई समाधान नहीं मिला।
बेचारा एक दिन एक पंडित जी के पास पहुंच गया और बोला-
पंडित जी कोई उपाय बताए मेरी शादी नहीं हो रही हमेशा टूट जाती है।
पंडित जी ने कहा-
.
.
शादी हो जाएगी, लेकिन सबसे पहले तुम लोगो से सदा सुखी होने का आशीर्वाद लेना बंद करो।