Funny Jokes: व्यस्त होने की वजह से और जीवन की परेशानियों के बीच लोगों के पास हंसने-मुस्कुराने और खिलखिलाने के लिए समय नहीं बचता है। इसकी वजह से मानसिक तनाव का शिकार भी हो जाते हैं। मानसिक तौर पर स्वस्थ और तनाव से दूर रहने के लिए हंसना जरूरी है। ऐसे में आप दिमाग और मन को तरोताजा करने के लिए आप मजेदार चुटकुले पढ़ सकते हैं।
एक औरत मंदिर में बैठी रो रही थी,
पुजारी- क्या हुआ बेटी...?
औरत- बाबा, कल रात मेरे पति गुजर गए...
पुजारी- ओहो... बहुत बुरा हुआ...
उन्होंने मरते वक्त कुछ कहा क्या बेटी...?
औरत - हां, कह रहे थे 'मेरा गला छोड़ दे डायन...!'
पुजारी बेहोश...
पति ने पत्नी का हालचाल जानने के लिए मैसेज टाइप किया,
"कैसा है सिरदर्द"
लेकिन गलती से टाइप हो गया..
"कैसी हो सिरदर्द"
ऑफिस से निकले पति को 4 घंटे हो गए हैं, लेकिन घर जाने की हिम्मत नही हो रही है...!