फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chutkule: गप्पू से पप्पू- दुनिया में तीन लोगों की बातें ही औरतें ध्यान से सुनती और मानती हैं, पढ़िए फनी जोक्स

Tue, 26 May 2026 02:51 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। 
विज्ञापन
1 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
Chutkule In Hindi: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। यही वजह है कि सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने के लिए आप चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा कॉमेडी फिल्में, टीवी शो या चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला.....

पप्पू- दुनिया में तीन लोगों की बातें ही,
औरतें ध्यान से सुनती और मानती हैं
गप्पू- किस-किस की?
पप्पू-  1. टेलर 2. फोटोग्राफर 3. ब्यूटी पार्लर वाली,
बाकी तो वो किसी के बाप की भी नहीं सुनती......


सुरेश से राजू- तुझे पता है, सरकार ने वोट डालने की
उम्र 18 और शादी की 21 क्यों रखी है
राजू- नहीं
सुरेश- क्योंकि हर आदमी जानता है कि,
देश संभालना आसान है पर बीवी को नहीं......  
विज्ञापन

2 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक महिला पंडित के पास गयी और बोली-
मेरे दो प्रेमी हैं, उनमे से मेरी शादी किससे होगी?
कौन होगा वो किस्मत वाला?
पंडित- पहले वाले से तेरी शादी होगी और दूसरा
किस्मत वाला कहलाएगा.....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
चिंटू- प्लास्टिक सर्जरी में कितना खर्च आएगा?
डॉक्टर- 50 हजार
चिंटू- अगर प्लास्टिक हम दे दें तो?
डॉक्टर (गुस्से से)- खुद ही पिघला के चिपका भी लेना फिर....

Comedy Jokes: जेलर ने कैदी को फांसी पर लटकाने से पहले पूछी आखरी इच्छा, पढ़कर ठहाके मारकर खूब हंसेगे आप

Funny Chutkule: पत्नी से झगड़ा कर पप्पू गया वकील के पास, फिर जो हुआ पढ़कर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक महिला दूसरी महिला से बोली-
मैं पड़ोसी के घर में आई लव यू 
वाला लेटर डाल कर आयी हूं
दूसरी महिला- अब क्या होगा?
पहली महिला- अब वो जाने और उसकी वाइफ जाने 
सुबह टमाटर नहीं दिया था न, डायन ने मुझे.....


रिंकी- तेरे घर में सब तेरी शादी को कैसे मान गए?
पिंकी- कुछ नहीं बस उनके एक सवाल का जवाब दिया
और वो मान गए
रिंकी- क्या पूछा था उन्होंने?
पिंकी- लड़का क्या कर रहा है
रिंकी- फिर
पिंकी- मैंने कहा, पेट के अंदर लात मार रहा है..... 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
पत्नी- सुनते हो क्या, आज दुकान नहीं जाना?
पति- काहे की दुकान सबकुछ बेकार है
पत्नी- ऐसा क्या हुआ?
पति- जब मैं छोटा था, तो कई लड़कियों मुझे हग करती थीं
पत्नी- तो अब क्या हुआ?
पति- जब आज में कई लड़कियों को हग करना चाहता हूं,
तो कोई करने ही नहीं देती
जमाना कितना मतलबी हो गया है.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें