फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chutkule In Hindi: मां- चुप होकर सो जा वर्ना गब्बर आ जाएगा, गोलू का जवाब पढ़कर खूब हंसेगे आप

Fri, 19 Jun 2026 05:25 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Jokes : चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : Adobe Stock
Funny Jokes In Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। हंसने के लिए इंसान को किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती, उसके लिए वह किसी भी समय हंस सकता है। 

मां अपने छोटे बच्चे को सुला रही थी
मां- चुप होकर सो जा वर्ना गब्बर आ जाएगा
बेटा- पहले 1000 रुपये दो
मां- 1000 रुपये किस बात के?
बेटा- वर्ना में पापा को बता दूंगा कि रोज
रात को यहां गब्बर आता है.....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
चिंटू मेडिकल स्टोर पर जाकर दुकानदार से बोला-
जहर दे दो भाई
दुकानदार- बिना पर्ची के नहीं मिल सकता
चिंटू- पर्ची तो नहीं है, शादी का कार्ड है
शादी का कार्ड देखकर दुकानदार बोला-
बस कर पगले अब रुलाएगा क्या,
बता बड़ी बोतल दूं या छोटी.......

Hindi Jokes: जिंदगी के मुकाम को लेकर ससुर ने दामाद से कही ऐसी बात, पढ़कर हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

Comedy Jokes: कांटों भरे रास्ते पर आपका साथ कौन देगा? टिंकू का जवाब सुनकर टीचर ने पकड़ा सिर
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
पत्नी (गुस्से में)- मैं घर छोड़कर जा रही हूं
पति (गुस्से में)- हां 'जान' छोड़ो अब 
पत्नी- बस आपकी यही 'जान' कहने की आदत,
न मुझे हमेशा रोक लेती है.....


पत्नी (पति से)- सुनिए जी, वो आदमी जो दारु पीकर नाच रहा है न,
मैंने उसे 10 साल पहले रिजेक्ट कर दिया था, 
पति- बताओ साला, अभी तक सेलिब्रेट कर रहा है.....

4 of 5
जोक्स का खजाना - फोटो : freepik
पप्पू ऑपरेशन के लिए एक डॉक्टर के पास गया और
वहां रखी फूलों की माला को देखकर बोला-
ये फूलों की खुशबूदार माला किस के लिए है?
डॉक्टर- ये मेरे जीवन का पहला ऑपरेशन है,
सफल हुआ तो मेरे लिए, नहीं तो तुम्हारे लिए.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
जेलर- सुना है तुम शायर हो, कुछ सुनाओ फिर
कैदी- गम-ए-उल्फत में जो कट रही जिंदगी हमारी,
जिस दिन जमानत हुई जिंदगी खत्म तुम्हारी......


एक कैदी को फांसी होने वाली थी
जेलर ने कैदी से पूछा- कोई आखिरी ख्वाहिश
कैदी- मुझे फांसी देते वक्त मेरे पैर ऊपर और 
सिर नीचे रखना.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें