फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes In Hindi: बच्चे ने सूर्यदेव से पूछा ऐसा सवाल, पढ़कर हो जाएगे लोटपोट

Fri, 08 Aug 2025 03:51 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है।

विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
Chutkule In Hindi: इंसान को अच्छे स्वास्थ के लिए हंसना चाहिए। इससे मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानिसक तनाव और चिंता की वजह से होने वाली बीमारियों से बचना है, तो इंसान को अपनी दिनचर्या में हंसी को शामिल कर लेना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।

बच्चे ने सूर्यदेव से पूछा- वर्षा आती है तो आप क्यों छुप जाते हैं? 
सूर्यदेव- अब लेडीज के साथ कौन माथापच्ची करे.....
विज्ञापन

2 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
पिता- बड़े होकर क्या करोगी? 
बेटी- शादी
पिता- गलत बात है बेटी, अभी से किसी का बुरा नहीं सोचते....

बेटी- मैं पड़ोसी से प्यार करती हूं और उसके साथ भाग रही हूं 
पिता- हे भगवान… मेरे पैसे और समय दोनों बच गए
बेटी- पापा, मैं लेटर पढ़ रही हूं, जो मम्मी रख के गई है
बेटी की बात सुनकर पिता बेहोश....
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
राजू (सुरेश से)- यार आज मैं पड़ोसी के घर चंदा मांगने गया तो 
उसने गिरा-गिरा के पीटा
सुरेश- क्यों?
राजू- अब मुझे क्या पता था, उसकी बीवी का नाम चंदा है......
 

आज के मजेदार जोक्स: सुरेश से बॉस- तुमने वापस फोन क्यों नहीं किया? वजह जानकर खूब हंसेगे आप

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक लड़का रात को देर से घर लौटा
मां- कहां से आ रहा है?
लड़का- कैबरे डांस देखने गया था
मां- हे भगवान, तूने कोई ऐसी चीज तो नहीं देखी जो 
तुझे नहीं देखनी चाहिए थी?
लड़का- हां मैंने देखी थी
मां- क्या देखा?
लड़का- पापा..... 

एक कंजूस को बिजली का करंट लग गया
बीवी- आप ठीक तो है ना
कंजूस- फालतू की बात छोड़, मीटर देखकर बता यूनिट कितना बढ़ा.... 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
पति और पत्नी कहीं जा रहे थे
तभी एक भिखारी वहां से गुजरा और आवाज लगाई- 
'ऐ हुस्न की मल्लिका' अंधे को 5 रूपए दे दे
पति ने पत्नी की तरफ देखा और बोला-
दे दो, बेचारा वाकई अंधा है....

 

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें