Jokes in Hindi: अगर आप हंसते रहते हैं, तो बड़ी से बड़ी परेशानियां आसानी से हल हो जाती हैं। हंसने से आपका मन शांत रहता है और आप जीवन में सही फैसले लेते हैं। इसके साथ ही हंसने से आप मानसिक तनाव से बचे रहते हैं और कई बीमारियां आपसे दूर रहती हैं।
Hindi Jokes: हंसने और खुश रहने से बड़ी से बड़ी परेशानियां आसानी से हल हो जाती हैं। हंसने से आपका मन शांत रहता है और आप जीवन में सही फैसले भी लेते हैं। इसके साथ ही हंसने से आप मानसिक तनाव से बचे रहते हैं और कई बीमारियां आपके पास भी नहीं आती है। इसलिए आज हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते रहते हैं और हंसाने का सिलसिला.....
एक अंकल अपनी लड़की के लिए लड़का देखने जाते हैं
अंकल- फ्री टाइम में क्या करते हो?
लड़का- जी फोन चार्ज करता हूं
अंकल- और फ्री कब होते हो?
लड़का- जब फोन की बैटरी खत्म हो जाती है......
भिखारी- भाई एक रुपया दे दो, तीन दिन से भूखा हूं
राहगीर- तीन दिन से भूखा है, तो एक रुपये का क्या करेगा?
भिखारी- वजन देखना है, कि कितना घटा है......
विज्ञापन
2 of 5
जोक्स
- फोटो : अमर उजाला
टीचर- तुम पढ़ने में ध्यान क्यों नहीं देते हो?
छात्र- क्योंकि पढाई सिर्फ दो वजहों से की जाती है
पहला कारण- डर से
दूसरा कारण- शौक से
बिना वजह के शौक हम रखते नहीं और डरते तो किसी के बाप से नहीं......
विज्ञापन
3 of 5
जोक्स इन हिंदी
- फोटो : freepik
राजू, गोलू के घर खाना खा रहा था
राजू- यार तेरा कुत्ता मुझे काफी देर से घूर रहा है?
गोलू- जल्दी से खाना खा ले, वरना काट भी लेगा,
क्योंकि तु उसी के बर्तन में खाना खा रहा है......
4 of 5
जोक्स
- फोटो : अमर उजाला
पापा ने कहा सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है
टीटू- बस तो आज कमरे में सिगरेट जला कर रखूंगा
सारे मच्छरों के फेंफड़े खराब कर दूंगा.....
पप्पू (गप्पू से)- यार एक बात तो है....Horlicks और BournVita ने हमको
Stronger और Sharper तो नहीं बनाया पर,
अचार और मुरब्बा रखने के लिए डिब्बे बहुत दिए हैं......
लड़का शादी के लिए लड़की देखने गया,
उसने सोचा कि लड़की से अंग्रेजी में बात की जाए
उसने लड़की से पूछा- इंग्लिश चलेगी ना?
लड़की (शरमाते हुए)- जी प्याज और नमकीन साथ हो, तो देसी भी.....
परीक्षा में एक छात्र कॉपी पर फूल बना रहा था
टीचर- फूल क्यों बना रहे हो?
छात्र- सर, यह फूल मेरी याद्दाश्त को समर्पित है
जो अभी-अभी गुजर गई.....