फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes In Hindi: मेरे पापा से मिलो तो अमीरों जैसा व्यवहार करना, लड़के का जवाब सुनकर लड़की के उड़े होश

Mon, 10 Aug 2026 12:47 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Chutkule: बीते वर्षों में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है।
विज्ञापन
1 of 5
लड़का-लड़की चुटकुले - फोटो : freepik
Funny Hindi Jokes: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.....


लड़की- मेरे पापा से मिलो तो, अमीरों जैसा व्यवहार करना
लड़का- अपने पापा से कहना, मैं गरीबों से नहीं मिलता......


लड़का- तुमसे एक बात कहनी है,
कल जब तुम कॉलेज गई हुई थीं,
तब मैं तुम्हारे घर गया था
लड़की- फिर
लड़का- लगता है, अब हमारी शादी नहीं हो पाएगी
लड़की- क्यों, पापा से मिले थे क्या?
लड़का- नहीं, तुम्हारी छोटी बहन से मिला था......
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
गोलू- परीक्षा खत्म होते ही जिम ज्वॉइन कर लूंगा
टोलू- क्यों?
गोलू- रिजल्ट आने तक मार झेलने लायक,
बॉडी तो बन ही जाएगी....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
पत्नी- आज मैंने पेपर में पढ़ा कि शराब पीने से
लीवर खराब हो जाता है, बंद कर दो प्लीज
पति- तुम कहती हो तो कर देता हूं
पत्नी- कितने अच्छे हो तुम
पति (कुछ देर बाद)- मैंने पेपर वाले से बात कर ली,
कल से पेपर नहीं डालेगा
पत्नी बेहोश.... 

Funny Jokes In Hindi: पत्नी ने पति से मांगी ऐसी गुरुदक्षिणा, पढ़कर पेट पकड़कर खूब हंसेगे आप

Jokes: पप्पू को कपड़े धोता देख पड़ोसन ने कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

4 of 5
जोक्स का खजाना - फोटो : Adobe Stock
शादी में आए बरातियों को नाचते देख ससुर ने दामाद से पूछा- 
ये बराती पागलों की तरह क्यों नाच रहे हैं?
दामाद- क्योंकि मैंने उनको बोला है कि दहेज के पैसे से
उन सबका उधार चुका दूंगा....


दामाद- एक बात पूछूं?
ससुर- हां 
दामाद- क्या कोई औरत आदमी को
लखपति बना सकती है? 
ससुर- बिल्कुल बना सकती है, बस आदमी पहले से 
करोड़पति होना चाहिए
ससुर का जवाब सुनकर दामाद की बोलती हो गई बंद....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- चांद पर पहला कदम रखने वाले
व्यक्ति का नाम बताओ? 
मिंटू- नील आर्मस्ट्रांग
टीचर- फिर दूसरा कदम किसने रखा था? 
मिंटू- दूसरा भी उसी ने रखा होगा,
आखिर वो लंगड़ा तो था नहीं...... 


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें