Funny Jokes in Hindi: आज के समय में लोग इतना व्यस्त हो गए हैं कि उनके पास अपने लिए भी समय नहीं बचा है। इसकी वजह से ज्यादातर लोग मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं। तनाव को कम करने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
एक महिला ने अपनी पड़ोसन से पूछा- क्या तुम्हें ऐसा आदमी पसंद है, जिसके सारे बाल सफेद हों...
जो हेयर कलर लगाकर जवान बनने की कोशिश करता हो...?
चार कदम चलने पर जिसकी सांस फूल जाती हो...
जो नहाता न हो और टॉयलेट में आधा-आधा घंटा गुजारता हो
पड़ोसन- नहीं, हरगिज नहीं, भला ऐसे मर्द को कौन औरत पसंद करेगी...
महिला- तो फिर मेरे पति के पीछे क्यों पड़ी हो...?