फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: जीजा ने साली को बताई ऐसी स्कीम, पढ़कर लोटपोट हो जाएंगे आप

Mon, 05 May 2025 01:38 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Funny Jokes: आजकल की भागम भाग वाली जिंदगी में लोग अपने लिए समय ही नहीं निकाल पाते हैं। ऐसे में लोग खुद का ख्याल भी नहीं रख पाते हैं, जबकि सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले और जोक्स लेकर आए हैं।

विज्ञापन
1 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
Funny Jokes: हंसने से इंसान अपने प्रति सकारात्मक रहता है और मानसिक रूप से हल्का भी महसूस करता है। हंसना एक ऐसा प्राकृतिक व्यायाम है जो इंसान को न सिर्फ मानसिक रूप से बल्कि शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। यही वजह है कि बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स भी इंसान को रोज हंसने की सलाह देते हैं। इसलिए आज हम आपको हंसाने के लिए कुछ धमाकेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं। जिसे पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की है,चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला...


साली (जीजा से)- आप मुझे एक मुहावरे का अर्थ बताएंगे
जीजा- हां पूछो
साली- 'साली आधी घरवाली' इस मुहावरे का क्या मतलब होता है?
जीजा- ये वो स्कीम है, जो दूल्हे को बताई जाती है लेकिन दी नहीं जाती.....


जीजा- तुम्हारी दीदी से शादी करके मुझे एक फायदा हुआ है
साली- कौन सा फायदा?
जीजा- मुझे मेरे गुनाहों की सजा इसी जन्म में मिल गई.....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
डॉक्टर- कैसे हो? शराब पीना बंद किया या नहीं?
मरीज- जी डॉक्टर साहब, बिल्कुल छोड़ दिया है
बस कोई ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं
डॉक्टर- बहुत बढ़िया, और यह तुम्हारे साथ कौन भाई साहब हैं?
मरीज- जी इनको रिक्वेस्ट करने के लिए ही रखा हुआ है.....
विज्ञापन

3 of 5
Jokes in Hindi, Chutkule - फोटो : अमर उजाला
भाई कितनी भी पढ़ाई कर लो, डिग्री-विग्री ले लो
लेकिन रेस्टोरेंट के दरवाजे पर Push और Pull देखते ही
2-3 सेकंड के लिए सोचना जरूर पड़ता है कि
दरवाजा धकेलना है कि खींचना.......

4 of 5
पति पत्नी के मजेदार जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पति और पत्नी एक कुएं के पास गए
जहां सिक्का डालने से मन की मुराद पूरी हो जाती थी
पहले पति ने सिक्का डाला,
फिर पत्नी जैसे ही सिक्का डालने गई तो पैर फिसल गया और वो कुएं में गिर गई
पति की आंखों में आंसू आ गए
वो ऊपर देखते हुए बोला- हे भगवान, इतनी जल्दी सुन ली......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
एक अक्षर गलत होने की वजह से एक किताब की 10 लाख कॉपियां
दो दिन में ही बिक गईं
दरअसल, ये गलती उस किताब के टाइटल में हो गई थी
किताब का नाम था-  'एक आइडिया जो आपकी लाइफ बदल दे'
और गलती से हो गया- 'एक आइडिया जो आपकी वाइफ बदल दे'......
 

Funny Chutkule: टोलू से एक आदमी- बेटा आपके पापा का क्या नाम है? टोलू ने दिया गजब का मजेदार जवाब

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें