Funny Jokes: हंसने से इंसान अपने प्रति सकारात्मक रहता है और मानसिक रूप से हल्का भी महसूस करता है। हंसना एक ऐसा प्राकृतिक व्यायाम है जो इंसान को न सिर्फ मानसिक रूप से बल्कि शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। यही वजह है कि बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स भी इंसान को रोज हंसने की सलाह देते हैं। इसलिए आज हम आपको हंसाने के लिए कुछ धमाकेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं। जिसे पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की है,चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला...
साली (जीजा से)- आप मुझे एक मुहावरे का अर्थ बताएंगे
जीजा- हां पूछो
साली- 'साली आधी घरवाली' इस मुहावरे का क्या मतलब होता है?
जीजा- ये वो स्कीम है, जो दूल्हे को बताई जाती है लेकिन दी नहीं जाती.....
जीजा- तुम्हारी दीदी से शादी करके मुझे एक फायदा हुआ है
साली- कौन सा फायदा?
जीजा- मुझे मेरे गुनाहों की सजा इसी जन्म में मिल गई.....