फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Chutkule: जीजा- देखो मौसम कितना हसीन है, साली का जवाब पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट

Tue, 13 May 2025 07:02 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes In Hindi: वर्तमान में सेहतमंद रहने के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव के साथ कई बीमारियां भी आपसे दूर रहती हैं।

विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Viral Jokes: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई किसी न किसी तरह के मानसिक तनाव से गुजर रहा है। काम का बोझ, पारिवारिक समस्याएं और सामाजिक दबाव जैसे कई कारणों की वजह से अवसाद जैसी बीमारियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में बड़े एक्सपर्ट और डॉक्टर सुझाव देते हैं कि हर इंसान को रोज थोड़ी देर जरूर हंसना चाहिए। आपको हंसाने के लिए हम रोज धमाकेदार चुटकुले लेकर आते हैं। जिसे पढ़कर आप पेट पकड़कर हंसने लगेंगे। तो देर किस बात की चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला......


जीजा (साली से)- देखो मौसम कितना हसीन है
तुम्हारा क्या प्लान है?
साली-  मेरा तो वही है 178 में 1 GB का 28 दिन के लिए.......


जीजा- तुम्हारी दीदी से शादी करके मुझे एक फायदा हुआ है
साली- कौन सा फायदा?
जीजा- मुझे मेरे गुनाहों की सजा इसी जन्म में मिल गई.....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- पढ़ना शुरू कर दो, एग्जाम आने वाले हैं
सोनू- सर जी, मैं तो दिन-रात पढाई करता हूं, चाहे तो आप कुछ भी पूछ लो
टीचर- अच्छा तो बताओ, लाल किला किसने बनाया
सोनू- लेबर और मिस्त्री ने मिलकर बनाया था
टीचर- अरे पागल, मेरा मतलब किसने बनवाया
सोनू- सर जी, उस समय के ठेकेदार ने बनवाया होगा......
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
बेटी- मैं पड़ोसी से प्यार करती हूं और भाग रही हूं उसके साथ
बाप- थैंक गॉड, मेरे पैसे और समय दोनों बच गए
बेटी- पापा, मैं लेटर पढ़ रही हूं, जो मम्मी रख के गई है
पिता बेहोश......

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पत्नी ने अचानक पति को जोर का चाटा मारा
पति बेचारा तिलमिला उठा
पति- मारा क्यों?
पत्नी- जी मच्छर था
और मेरे जीते जी कोई और आपका खून चूसे
ये मुझे बर्दाश्त नहीं.......


लड़की सरकारी दफ्तर गई और बोली
हेलो भैया, मुझे इनकम सर्टिफिकेट बनवाना है
चपरासी- बाबू से जाकर मिल लो
लड़की ने तुरंत अपने ब्वॉयफ्रेंड को फोन लगाया और बोली-
बाबू तुमने बताया नहीं तुम इनकम सर्टिफिकेट भी बना लेते हो......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड चुटकुले - फोटो : freepik
लड़का जैसे ही कॉलेज में पहुंचा, खुशी से उछलने लगा
दोस्त- क्या हुआ, इतना खुश कैसे हो?
लड़का- आज पहली बार मुझसे किसी लड़की ने मेट्रो में बात की है
दोस्त- वाह भाई, क्या बात हुई?
लड़का- मैं बैठा था, वो बोली- उठ ये लेडीज सीट है......


Comedy Jokes: लड़की- मोहब्बत शादी से पहले करनी चाहिए या शादी के बाद? लड़के का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें