फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: शादीशुदा लड़की और शादीशुदा लड़के में अंतर को लेकर जीजा ने साली को दिया गजब का मजेदार जवाब

Wed, 21 May 2025 03:49 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Hindi Jokes: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना-मुस्कुराना बेहद जरूरी है। हंसने-मुस्कुराने से मन प्रसन्न रहता है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। इसलिए हम सभी को नियमित रूप से हर दिन हंसना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स का पिटारा - फोटो : freepik
Comedy Jokes: बीते सालों में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

साली- शादीशुदा लड़की और शादीशुदा लड़के में क्या अंतर है?
जीजा- मंगलसूत्र लटका हो तो लड़की शादीशुदा और मुंह लटका हो तो लड़का शादीशुदा......

रिंकी (टिंकू से)- क्या कर रहे हो?
टिंकू- मच्छर मार रहा हूं
रिंकी-अब तक कितने मारे?
टिंकू- पांच, तीन फीमेल और दो मेल
रिंकी- कैसे पता चला कि मेल कौन है और फीमेल कौन?
टिंकू- आईने के पास बैठी फीमेल और शराब के पास वाला मेल......
विज्ञापन

2 of 5
फनी वायरल जोक्स - फोटो : अमर उजाला
चिंटू अकेले बैठकर मुस्कुरा रहा था
पिंटू- क्या हुआ आज इतना खुश क्यों है?
चिंटू- आज बहुत दिनों बाद उसके मैसेज का रिप्लाई आया
पिंटू- अच्छा, ऐसा क्या कहा उसने?
चिंटू- वो बोली, अगर अगली बार मैसेज किया तो मुंह तोड़कर हाथ में दे दूंगी......
विज्ञापन

3 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
यमराज (औरत से)- चलो, मैं तुम्हें लेने आया हूं
औरत- बस दो मिनट दे दो
यमराज- दो मिनट में ऐसा क्या कर लोगी?
औरत - फेसबुक पर स्टेटस डालना है, 'Traveling to yamlok'

सोनू- यार मोनू एक मजेदार बात बता
कुंवारों को लगता है कि सारे समस्या का समाधान शादी है
जबकि शादीशुदा को लगता है सारी समस्या की जड़ शादी है......


Funny Jokes: मरीज- डॉक्टर साहब मेरा नाम रमेश नहीं है, फिर जो हुआ पढ़कर लगाएंगे ठहाके

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
बीवी ने पति को मैसेज किया- आपको पड़ोसन कैसी लगती है? 
बीवी को खुश करने के लिए पति ने रिप्लाई किया,
एकदम बंदरिया जैसी
बीवी- ठीक है तो आते समय मेरे लिए दो साड़ी लेते आना,
नहीं तो ये मैसेज पड़ोसन को दिखा दूंगी.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू (गप्पू से)- घर में कूलर AC होने के बाद भी अगर
कोई आदमी छत पर टहल रहा तो पता है क्या होता है?
गप्पू- क्या होता है?
पप्पू- समझ लेना की उसकी पड़ोसन बहुत सुंदर है......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें