फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: आखिर ससुराल में दामाद का इतना सम्मान क्यों होता है? जानने के लिए पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Tue, 31 Aug 2021 04:10 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...


पति - तुमको मायके भेजा फिर भी तुम वहां से मुझसे क्यों लड़ रही हो?

पत्नी बोली - Work from home
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Istock
संता - डॉक्टर साहब देखो मुझे चोट लग गई है।

डॉक्टर - चोट लगाने के बाद कुछ लगाया था।

संता - हां, डॉक्टर साहब व्हाट्सएप स्टेटस।
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Istock
बाहर सब्जी वाला चिल्ला रहा था...

20 रुपए का फूलगोभी का जोड़ा

यह सुनकर सोनू उदास हो गया और मोनू से
कहने  लगा - बताओ, फूलगोभी का भी जोड़ा है,
बस हम ही अकेले हैं।

4 of 6
Jokes - फोटो : Istock
एक फिल्म की शूटिंग चल रही थी...!

फिल्म डायरेक्टर हीरो को सीन समझाते हुए कहने लगे -
तुम्हे अपने नौकर को आवाज लगाते हुए ये सीढ़ियां उतरकर नीचे
आना है।

और जैसे ही तुम नीचे आओगे सामने शेर खड़ा होगा,
बस तुम्हें शेर को कुछ देर घूरकर देखना है, समझ गए?

हीरो - मैं तो समझ गया, लेकिन आपने शेर को सीन समझा दिया क्या?
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Istock
बाप ने देखा कि बेटा जींस का बटन टांक रहा है...

बाप - बेटा, हमने तुम्हारी शादी कराई, बहु घर आ गई।
फिर भी तुम अपनी पैंट का बटन खुद ही टांक रहे हो।

बेटा - पापा आप गलत सोच रहे हैं,
यह जींस उसी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
साली - अच्छा जीजू एक बात बताओ?

जीजू - पूछो क्या पूछना है?

साली - ससुराल में दामाद का इतना सम्मान क्यों
होता है?

जीजू - क्योंकि वो लोग जानते हैं कि वह आदमी है
जिसने हमारे घर का तूफान संभाल रखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें