फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes:बालकनी में खड़े होकर मस्ती में गाना गाते पति को पत्नी ने दिया गजब जवाब, पढ़कर लगाएंगे ठहाके

Sat, 19 Apr 2025 12:45 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: अगर आप हंसते रहते हैं, तो बड़ी से बड़ी परेशानियां आसानी से हल हो जाती हैं। हंसने से आपका मन शांत रहता है और आप जीवन में सही फैसले लेते हैं। इसके साथ ही हंसने से आप मानसिक तनाव से बचे रहते हैं और कई बीमारियां आपसे दूर रहती हैं।

विज्ञापन
1 of 5
पति पत्नी जोक्स - फोटो : freepik
Jokes In Hindi: वर्तमान समय में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप हर दिन हंसते हैं, तो मानसिक तनाव और कई बीमारियां हमसे दूर रहती हैं। इसलिए कोशिश करें आप हर दिन खुलकर हंसे और मुस्कुराएं। हम आपको हंसाने के लिए कुछ जोक्स (Jokes in Hindi) और चुटकुले ( Chutkule) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...


पति बालकनी में खड़ा-खड़ा मस्ती से गाना गा रहा था
'पंछी बनूं उड़ता फिरूं मस्त गगन में...आज मैं आजाद हूं दुनिया के चमन में
रसोई में से बीवी की आवाज आई- घर में ही उड़ो, सामने वाली मायके गई है.....
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स, - फोटो : अमर उजाला
टीचर क्लास में गणित पढ़ा रहा था
टीचर-  चिंटू बोर्ड में 55 लिखो
चिंटू- सर कैसे लिखते हैं?
टीचर- पांच लिखो फिर उसके साइड में एक और 5 लिखो
चिंटू ने बोर्ड में 5 लिखा और रुक गया
टीचर- अब क्या हुआ रुक क्यों गया?
चिंटू- सर दूसरा 5 किस साइड लिखूं समझ नहीं आ रहा.....
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी- तुम हर बात में मेरे मायके वालों को बीच में क्यों लाते हो?
पति- देखो जब टीवी में खराबी आती है तो कोई टीवी को थोड़े ही बोलता है
गाली तो कंपनी वाले ही खाते हैं.
पति की बात सुनकर पत्नी गुस्से से लाल हो गई.....


पुलिस- हम पुलिस वाले हैं दरवाजा खोलो
चिंटू- क्यों?
पुलिस- हमें कुछ बात करनी है
चिंटू- तुम लोग कितने हो?
पुलिस- हम तीन हैं
चिंटू- तो आपस में बात कर लो, मेरे पास टाइम नहीं है....

4 of 5
फनी जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
किडनैपर- तुम्हारा बेटा अब हमारे कब्जे में है
मां- बात करवाना जरा उससे
किडनैपर ने बेटे को फोन दिया
मां- तू वहां क्या कर रहा है, अब धनिया लाकर कौन देगा मुझे?
अब मुझे ही लेने जाना पड़ेगा......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
भूगोल की खूबसूरत टीचर ने टीटू से पूछा
गंगा कहां से निकलती है और कहां मिलती है?
टीटू- मैंम घर से स्कूल के लिए मेकअप करके निकलती है,
और स्कूल के पीछे कालू से मिलती है......


Desi Jokes: भागने को लेकर लड़के ने लड़की से कही ऐसी बात, पढ़कर हंस-हंस कर लोटपोट हो जाएंगे आप

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें